फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Cleaning Tip To Stop Kitchen Sink Smelling Bad Home Remedies To get Rid Of Smelly Sink in hindi Disprj

Cleaning Tips: गर्मियो में सिंक से आती है बदबू तो अपनाएं ये आसान उपाय, दूर होगी दुर्गंध

Mon, 28 Apr 2025 02:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 28 Apr 2025 02:54 PM IST
सार

अगर आपके घर के सिंक से भी बदबू आती है तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर दुर्गंध से छुटकारा कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Cleaning Tip To Stop Kitchen Sink Smelling Bad Home Remedies To get Rid Of Smelly Sink in hindi Disprj
किचन सिंक साफ करने के उपाय - फोटो : Adobe

विस्तार

Home Remedies To get Rid Of Smelly Sink: गर्मियों के मौसम में अक्सर किचन या बाथरूम के सिंक से बदबू आने लगती है। सिंक से बदबू आना आम समस्या है जिसका कारण गर्मी में गंदगी का जल्दी सड़ना या नमी के कारण बैक्टीरिया बढ़ना है। यह दुर्गंध न सिर्फ माहौल को खराब करती है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकती है। लेकिन थोड़ी सी देखभाल और नियमित सफाई से आप अपने किचन और बाथरूम को खुशबूदार और स्वच्छ बनाए रख सकते हैं। कुछ घरेलू और आसान उपायों से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। घरेलू उपायों से न सिर्फ बदबू दूर होती है बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होता। अगर आपके घर के सिंक से भी बदबू आती है तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर दुर्गंध से छुटकारा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


सिंक की बदबू दूर करने के उपाय


बेकिंग सोडा और सिरका

एक कप बेकिंग सोडा सिंक में डालें। उसके ऊपर आधा कप सफेद सिरका डालकर कुछ देर झाग उठने दें और फिर गर्म पानी से धो लें। यह उपाय सिंक की बदबू और जमी गंदगी दोनों को दूर करता है।
विज्ञापन



गर्म पानी से नियमित सफाई 

सिंक की नियमित सफाई करनी चाहिए। दिन में एक बार सिंक में उबालता हुआ पानी डालें। यह जमा हुआ तेल, गंदगी और बैक्टीरिया को साफ कर देता है। गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाकर डालने से भी सफाई और बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नींबू और नमक 

एक नींबू काटकर उसमें थोड़ा नमक लगाएं। अब कटे हुए नींबू से सिंक और आसपास के हिस्से को रगड़ें। नींबू और नमक मिलकर सिंक की बदबू को दूर कर देते हैं, साथ ही अच्छी खुशबू भी आने लगती है।


बर्फ और नींबू के टुकड़े 

सिंक में कुछ बर्फ के टुकड़े और नींबू के छिलके डालें। फिर नल तेजी से चला दें, इससे पाइप के अंदर की गंदगी भी हटेगी और ताजगी बनी रहेगी। बर्फ से पाइप ठंडा रहता है और बदबू कम होती है।



जाली भी साफ करें

केवल सिंक ही नहीं, बल्कि सिंक की जाली और पाइप भी अच्छे से साफ करें क्योंकि इसमें गंदगी जमकर सड़ती रहती है। इस कारण बदबू आती है। इसके लिए हर हफ्ते जाली को निकालकर अच्छे से स्क्रब करें और गर्म पानी से धोएं। इसके लिए आप डिशवॉशिंग लिक्विड या सिरका का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed