{"_id":"68c791ad196d723f8b01d7ab","slug":"cleaning-hacks-how-to-remove-rust-stains-from-clothes-check-simple-home-remedies-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cleaning Hacks: कपड़ों पर जंग का दाग? अपनाएं मिनटों में साफ करने के आसान घरेलू नुस्खे","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Cleaning Hacks: कपड़ों पर जंग का दाग? अपनाएं मिनटों में साफ करने के आसान घरेलू नुस्खे
Mon, 15 Sep 2025 11:47 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:47 AM IST
सार
Remove Rust Stains from Clothes: घरेलू नुस्खें सस्ते और आसान होते हैं, जिससे कपड़े भी सुरक्षित रहते हैं और ये उपाय बार-बार इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसलिए घरेलू उपाय पहले आजमाना सबसे बेहतर माना जाता है। यहां कपड़ों से दाग साफ करने के लिए कुछ सस्ते घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कपड़े के दाग साफ करने के घरेलू उपाय
- फोटो : Adobe
Please wait...
विस्तार
Remove Rust Stains from Clothes: कपड़े अगर हल्के रंग के हों और उन पर जंग का दाग पड़ जाए, तो मन खराब हो जाता है। जंग के दाग सामान्य साबुन या डिटर्जेंट से आसानी से नहीं निकलते। ऐसे में लोग या तो कपड़ा छोड़ देते हैं या ड्राई क्लीनिंग का सहारा लेते हैं। लेकिन सच यह है कि कुछ आसान स्ट्रेन रिमूवर हैक्स और घरेलू नुस्खे से जंग का दाग घर पर ही हटाया जा सकता है। घरेलू नुस्खें सस्ते और आसान होते हैं, जिससे कपड़े भी सुरक्षित रहते हैं और ये उपाय बार-बार इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसलिए घरेलू उपाय पहले आजमाना सबसे बेहतर माना जाता है। यहां कपड़ों से दाग साफ करने के लिए कुछ सस्ते घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जंग के दाग क्यों लगते हैं?
पुरानी या लोहे की अलमारी से कपड़े छू जाने पर जंग के दाग लग सकते हैं। अगर गीले कपड़े लोहे की कुर्सी, रेलिंग या हुक पर टांगे हों तो दाग लग सकते हैं। इसके अलावा कपड़े धोने या सुखाने में लापरवाही से भी दाग आसानी से लग जाते हैं।
विज्ञापन
कपड़ों से जंग के दाग साफ करने के घरेलू नुस्खे
नींबू और नमक
अपने कपड़े पर दाग वाले स्थान पर नमक छिड़कें। ऊपर से नींबू का रस डालें। अब धूप में 15-20 मिनट रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
सिरका और बेकिंग सोडा
जहां दाग लगा हो, वहां पर सिरका डालें। ऊपर से हल्का बेकिंग सोडा छिड़कें। अब 10 मिनट छोड़ दें। ब्रश से हल्का रगड़कर धो लें। दाग साफ हो जाएगा।
टूथपेस्ट
जंग के दाग को टूथपेस्ट से भी साफ किया जा सकता है। इसके लिए दाग पर सफेद टूथपेस्ट लगाएं। अब ब्रश से रगड़कर पानी से धो लें
बोरैक्स पाउडर
पानी में बोरैक्स मिलाएं। अब इस मिश्रण में कपड़े को 15 मिनट भिगो दें। फिर सामान्य डिटर्जेंट से धोएं। दाग गायब हो जाएगा।
टार्टरिक एसिड
दाग साफ करने में टार्टरिक एसिड भी काम की चीज है। टार्टरिक एसिड और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। दाग पर लगाएँ। 20 मिनट छोड़ें और धो लें
दाग हटाने में सावधानियां
- दाग हटाने से पहले कपड़े की छोटी जगह पर टेस्ट करें।
- गरम पानी से दाग न धोएँ, वरना दाग और गहरा हो जाएगा।
- नाजुक कपड़े (सिल्क, ऊन) पर घरेलू उपाय करने से पहले विशेषज्ञ से पूछें।