{"_id":"5c441198bdec224af7150a50","slug":"millions-of-losses-due-to-fire-in-a-clothing-store-in-south-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोलकाता में कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों की हुई हानि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दक्षिण कोलकाता में कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों की हुई हानि
Sun, 20 Jan 2019 12:46 PM IST
अजय सिंह
भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दक्षिण कोलकाता के गरियाहाट इलाके में स्थित एक कपड़े की दुकान में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जल गया और आसपास की कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दमकल की करीब 19 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। देर रात करीब एक बजे ‘ट्रेडर एसेंबली’ इमारत में आग लगी थी। अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। संदेह है कि आग एक ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट के कारण लगी थी।
विज्ञापन
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग पर काबू पा लिया गया है। हमारे कर्मी उसे बुझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन प्राथमिक जानकारी से प्रतीत होता है कि आग शायद ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट के कारण लगी।’’
विज्ञापन