फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   If you can laugh, you will not have any problem says woody allen

अगर आप हंस सकते हैं, तो आपको कोई मुश्किल नहीं होगी

Fri, 01 Dec 2017 11:02 AM IST
वुडी एलन
वुडी एलन Updated Fri, 01 Dec 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
If you can laugh, you will not have any problem says woody allen
वुडी एलन
सबसे पहले मैं जिस लेखक को पढ़कर खूब हंसा था, वह थे मैक्स शलमैन। मेरे पास उनकी कुछ पुरानी किताबें थीं, जिनमें से एक जेब्रा डर्बी मुझे बहुत मनोरंजक  लगती थी। फिर मैंने कई अन्य हास्य-व्यंग्य लेखकों को पढ़ा। मैं हमेशा से लिखना चाहता था।
विज्ञापन


लिखने से पहले मैं अपने क्लास के लिए कहानियां बुनता था। हालांकि मैं हास्य लेखकों का ज्यादा प्रशंसक नहीं था, लेकिन शलमैन और पेरेलमैन के अनुकरण के दौरान मैंने पाया कि मैं विनोदपूर्ण लेखन कर सकता हूं।
विज्ञापन


जब मैंने टेलीविजन और थियेटर के लिए लिखना शुरू किया, तो उसी दौरान  हास्य अभिनेता के रूप में एक कैबरे में काम कर रहा था। एक दिन एक पत्रिका ने मुझे कुछ लिखने का प्रस्ताव भेजा। मैंने शतरंज के बारे में एक हास्य रचना लिखी। मेरी पत्नी ने जब उसे पढ़ा, तो उसने कहा कि यह तो बहुत अच्छी रचना है, इसे न्यूयॉर्कर में क्यों नहीं भेजते।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्कर में छपना एक बड़ी बात थी। इसलिए मैंने उसे न्यूयॉर्कर को भेज दिया और उन्होंने उसे प्रकाशित कर दिया। न्यूयॉर्कर में अपनी छपी रचना को देख मेरा उत्साह बहुत ज्यादा बढ़ गया। फिर तो लिखने का सिलसिला चल निकला।


मुझे लगता है कि अगर आपके पास हास्यात्मक नजरिया है, तो आप किसी भी चीज को उसी तरह से देखते हैं। लेकिन इसे लगातार, अंतहीन नवीकरण की जरूरत होती है। यह जीवन की समस्याओं से जूझने का एक तरीका है। लोग सोचते हैं कि विनोदप्रिय होना मुश्किल है, लेकिन यह दिलचस्प चीज है। अगर आप हंस सकते हैं, तो आपको कोई मुश्किल नहीं आएगी।

(वुडी एलन अमेरिकी लेखक, निर्देशक और हास्य-अभिनेता हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed