फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prakash Raj Old tweet creates controversy users ask tamilnadu police to register fir against him

Prakash Raj: प्रकाश राज के तीन साल पुराने ट्वीट पर छिड़ी जंग, एफआईआर दर्ज करने की उठी मांग, जानिए क्या है मामला

Tue, 07 Mar 2023 04:45 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 07 Mar 2023 04:45 PM IST
सार

प्रकाश राज के एक पुराना ट्वीट पर एक बार फिर से विवाद छिड़ा है। हिंदी दिवस के मौके पर एक्टर ने ये ट्वीट किया था जिस पर सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने एफआईआर दर्ज करने की बात की है।

विज्ञापन
Prakash Raj Old tweet creates controversy users ask tamilnadu police to register fir against him
प्रकाश राज - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता प्रकाश राज के तीन साल पुराने ट्वीट पर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। शशांक झा नाम के सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने तमिलनाडु पुलिस को टैग करते हुए पूछा कि क्या उन्होंने प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज किया, एफआईआर की। इसी के साथ उन्होंने अभिनेता की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने काले रंग की टी शर्ट पहनी हुई है। जिसपर कन्नड़ भाषा मे लिखा है कि मैं हिंदी नहीं जानता हूं जाओ...। इसी पर अब सारा विवाद छिड़ गया है।

विज्ञापन

उधर, अभिनेता ने भी इसका जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इंग्लिश और कन्नड़ भाषा में लिखा कि मेरी जड़, मेरी मातृभाषा कन्नड़ है। अगर आप उसका अपमान करेंगे। उसकी इज्जत नहीं करेंगे। और अपनी भाषा को थोपेंगे तो मैं ऐसे ही विरोध करता रहूंगा। क्या आप मुझे धमकी दे रहे हैं? बस पूछा है।



विज्ञापन
विज्ञापन

Prakash Raj Old tweet creates controversy users ask tamilnadu police to register fir against him
प्रकाश राज - फोटो : social media

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रकाश राज ने यह ट्वीट हिंदी दिवस के मौके पर तीन साल पहले 13 सितंबर 2020 को किया था। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं कई भाषाओं को जनता हूं। कई भाषाओं में काम भी कर सकता हूं। लेकिन मेरी सिख, मेरी धारणा, मेरी जड़, मेरी ताकत, मेरा गौरव, मेरी मातृभाषा कन्नड़ है।

विज्ञापन

उस दौरान दूसरे राज्यों के एक्टर्स ने आरोप लगाया था कि उनपर हिंदी थोपी जा रही है। जिसके खिलाफ कुछ एक्टर्स ने अपनी आवाज भी उठाई थी। जिनमें प्रकाश राज, धनजंय और वशिष्ठ एन सिम्हा शामिल थे। इन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने-अपने विचार रखे थे, ट्विटर के जरिए उन्होंने हिंदी दिवस पर अपनी बात रखी थी। अब प्रकाश राज के तीन साल पहले उस ट्वीट को लेकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग उठ रही है।

यह भी पढ़ें: होली पर धमाल मचा सकती है रणबीर-श्रद्धा की फिल्म, 'तू झूठी मैं मक्कार' की एडवांस बुकिंग में आया उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed