फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   STPI Recruitment 2025: Scientist, Administrative Officer, Assistant Posts, Check Salary and Selection Process

Ministry Jobs: मंत्रालय में टेक्निकल-नॉन टेक्निकल पदों पर चल रही भर्ती, सैलरी 1.77 लाख तक; जल्द भर दें फॉर्म

Sat, 27 Dec 2025 01:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 27 Dec 2025 01:45 PM IST
सार

STPI Recruitment 2025: सरकारी क्षेत्र में वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, तकनीकी सहायता कर्मचारी, सहायक और कार्यालय परिचारक पदों पर भर्ती चल रही है। अधिकतर रिक्तियां इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के लोगों के लिए हैं। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जबकि कुछ पदों के लिए इंटरव्यू और स्किल/ट्रेड टेस्ट भी आयोजित किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
STPI Recruitment 2025: Scientist, Administrative Officer, Assistant Posts, Check Salary and Selection Process
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

MeitY STPI Recruitment 2025: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत आने वाला प्रमुख S&T संगठन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) विभिन्न तकनीकी, सहायक और ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती कर रहा है। इसमें से अधिकतर रिक्तियां इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के लोगों के लिए हैं। चयनित होने पर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी, 2026 को समाप्त होने वाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार सहायक, तकनीकी स्टाफ सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय परिचारक और अन्य विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट stpi.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Image

STPI Vacancy 2025: कुल 24 पदों पर होगी भर्ती

प्रशासनिक अधिकारी, तकनीकी सहायता स्टाफ सदस्य, सहायक और अन्य पदों की भर्ती के लिए कुल 24 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इसमें सबसे अधिक रिक्तियां वैज्ञानिक बी पद के लिए हैं। विषयवार रिक्तियों का विवरण और वेतन नीचे देख सकते हैं:

 
पद का नाम लेवल पे मैट्रिक्स (रुपये में) चयन प्रक्रिया पदों की संख्या
तकनीकी स्टाफ सदस्य – E-I (वैज्ञानिक "B") लेवल 10 56100 – 177500 लिखित परीक्षा + इंटरव्यू 05
सदस्य तकनीकी सहायता कर्मचारी (MTSS) ES-V लेवल 6 35400 – 112400 लिखित परीक्षा 02
प्रशासनिक अधिकारी (A-V) लेवल 7 44900 – 142400 लिखित परीक्षा 03
सहायक (A-IV) लेवल 6 35400 – 112400 लिखित परीक्षा 03
सदस्य तकनीकी सहायता कर्मचारी (MTSS) ES-IV लेवल 5 29200 – 92300 लिखित परीक्षा 04
सदस्य तकनीकी सहायता कर्मचारी (MTSS) ES-III लेवल 4 25500 – 81100 लिखित परीक्षा 01
सदस्य तकनीकी सहायता कर्मचारी (MTSS) ES-II लेवल 2 19900 – 63200 लिखित परीक्षा + ट्रेड टेस्ट (प्रैक्टिकल) 01
सहायक (A-III) लेवल 5 29200 – 92300 लिखित परीक्षा 01
सहायक (A-II) लेवल 4 25500 – 81100 लिखित परीक्षा 02
सहायक (A-I) लेवल 2 19900 – 63200 लिखित परीक्षा 01
कार्यालय परिचारक (S-I) लेवल 1 18000 – 56900 लिखित परीक्षा + ट्रेड/स्किल टेस्ट 01

 

इस भर्ती के अंतर्गत तकनीकी स्टाफ सदस्य - E-I (वैज्ञानिक बी) के कुल 05 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा सदस्य तकनीकी सहायता कर्मचारी (MTSS) ES-V के 02 पद और प्रशासनिक अधिकारी (A-V) के 03 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं सहायक (A-IV) के लिए भी 03 पदों पर भर्ती की जाएगी।

अन्य पदों की बात करें तो MTSS ES-IV के 04 पद, MTSS ES-III का 01 पद और MTSS ES-II का 01 पद शामिल है। साथ ही सहायक (A-III) का 01 पद, सहायक (A-II) के 02 पद और सहायक (A-I) का 01 पद रखा गया है। इसके अलावा कार्यालय परिचारक (S-I) के लिए 01 पद पर भर्ती की जाएगी।
 

सैलरी और पे मैट्रिक्स

इस भर्ती में सैलरी लेवल-1 से लेकर लेवल-10 तक निर्धारित की गई है। सबसे अधिक वेतन वैज्ञानिक "बी" (लेवल-10) को मिलेगा, जिसका पे मैट्रिक्स 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक है। प्रशासनिक अधिकारी (लेवल-7) को 44,900 से 1,42,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।

MTSS ES-V और सहायक A-IV (लेवल-6) के लिए वेतन 35,400 से 1,12,400 रुपये रखा गया है। वहीं MTSS ES-IV और सहायक A-III (लेवल-5) को 29,200 से 92,300 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

MTSS ES-III और सहायक A-II (लेवल-4) का पे मैट्रिक्स 25,500 से 81,100 रुपये है। MTSS ES-II और सहायक A-I (लेवल-2) को 19,900 से 63,200 रुपये वेतन मिलेगा, जबकि कार्यालय परिचारक (लेवल-1) के लिए सैलरी 18,000 से 56,900 रुपये तय की गई है।

विज्ञापन

STPI Recruitment Selection Process: चयन प्रक्रिया

अधिकांश पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वैज्ञानिक बी पद के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

MTSS ES-II पद पर अंतिम चयन के लिए लिखित परीक्षा के साथ ट्रेड टेस्ट (प्रैक्टिकल) को क्वालिफाई करना जरूरी होगा। वहीं कार्यालय परिचारक (S-I) पद के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बाद ट्रेड/स्किल टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता/पात्रता के विवरण के लिए अधिसूचना जरूर देखें।

आधिकारिक अधिसूचना देखें...

STPI Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से उपलब्ध आवेदन पत्र ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं। नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करके आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stpi.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर एसटीपीआई भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण भरें।
  • आवेदन पत्र जमा करें।
  • आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट संभाल कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed