फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   SSC MTS 2019 result answer key released get direct link here Sarkari Result

SSC MTS 2019 : आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ जारी हुई आंसर-की, यहां पाएं सीधा लिंक

Wed, 06 Nov 2019 12:50 PM IST
Mohit Mudgal जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 06 Nov 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
SSC MTS 2019 result answer key released get direct link here Sarkari Result
ssc - फोटो : file photo

SSC MTS Result 2019 कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी दी है। एसएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर यह सूचना दी है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन 02 अगस्त 2019 से 22 अगस्त 2019 के बीच किया गया था। वहीं कश्मीर घाटी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा जम्मू में 27 सितंबर 2019 को आयोजित की गई थी। जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। अब बाकि उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते 
विज्ञापन


SSC 2019 एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट भी आज ही जारी हुआ है। एसएससी एमटीएस परीक्षा 2019 में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इससे पहले आयोग की ओर से यह परिणाम 25 अक्टूबर को जारी होने थे। परीक्षा परिणाम तैयार नहीं होने के चलते आयोग ने घोषणा की तारीख आगे बढ़ा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण की परीक्षा में सफल होने वालों उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा देनी होगी। सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 24 नवंबर 2019 को पेपर-2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले ये परीक्षा 17 नवंबर 2019 को आयोजित होने वाली थी। पेपर दो की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 नवंबर 2019 यानी चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। एसएससी के मुताबिक पहले चरण की परीक्षा में  19,18,000 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 

आंसर-की देखनें के लिए यहां क्लिक करे
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जानें के लिए यहां क्लिक करें।

सफलता क्लास के बारे में और जाननें के लिए https://www.amarujala.com/safaltaclass-ssc2019 पर क्लिक करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed