फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Professional Tips: Ending is as Important as the Beginning; Learn the Art of Successfully Closing a Project

Professional Tips: शुरुआत जितनी अहम, उतना ही जरूरी है अंत; जानें प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक खत्म करने की कला

Wed, 10 Sep 2025 01:27 PM IST
शिवम गर्ग गेराल्ड लियोनार्ड, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
गेराल्ड लियोनार्ड, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 10 Sep 2025 01:27 PM IST
सार

Career Growth Tips: हर पेशेवर के लिए प्रोजेक्ट का सही अंत करना उतना ही जरूरी है, जितना उसकी शुरुआत करना। आइए जानें कैसे करें उद्देश्यपूर्ण समापन, संसाधनों का सही इस्तेमाल और अंत को नई शुरुआत में बदलने की कला।

विज्ञापन
Professional Tips: Ending is as Important as the Beginning; Learn the Art of Successfully Closing a Project
Project Closing Strategy (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Project Closing Strategy: अक्सर देखा जाता है कि पेशेवर किसी प्रोजेक्ट या काम को शानदार ढंग से शुरू तो कर देते हैं, लेकिन उसका अंत उतनी ही सजगता और योजना के साथ नहीं कर पाते। अधूरे प्रोजेक्ट केवल फाइलों में पड़े-पड़े धूल ही नहीं खाते, बल्कि वे आपका हौसला कम करते हैं तथा संगठन की सामूहिक प्रदर्शन क्षमता को भी प्रभावित करते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, प्रोजेक्ट का सफल समापन केवल काम को खत्म कर लेना ही नहीं होता, बल्कि यह उपलब्धियों की खुशियां मनाने, सामूहिक रूप से सीखने का एक बेहतर अवसर और नई संभावनाओं की शुरुआत हो सकता है। यही कारण है कि हर पेशेवर के लिए प्रोजेक्ट या किसी काम को सही ढंग से खत्म करने की कला जानना उतना ही अहम है, जितना शुरुआत करने की रणनीति। यहां बताए जा रहे कुछ तरीकों से आप किसी काम को अच्छी तरह से उसके अंजाम तक पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन

उद्देश्यपूर्ण समापन की कला

किसी प्रोजेक्ट के समापन का पहला कदम है उसे आधिकारिक तौर पर बंद करना। इसमें दस्तावेजों का संग्रह, बजट का हिसाब-किताब करना, डैशबोर्ड अपडेट करना और हितधारकों को समापन के निर्णय की स्पष्ट जानकारी देना शामिल है। एक औपचारिक घोषणा जारी करें, जिसमें यह स्पष्ट हो कि प्रोजेक्ट क्यों खत्म हो रहा है, इसका प्रभाव क्या रहा और आगे की दिशा क्या होगी। टीम को भी इस उपलब्धि का हिस्सा बनने का मौका दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

संसाधनों का रणनीतिक इस्तेमाल

किसी काम के खत्म होने के बाद सबसे अहम काम होता है टीम और संसाधनों का फिर से सही उपयोग करना। इसका मतलब है यह तय करना कि कौन-से लोग व उपकरण अब वापस भेजे जाएंगे और उनका इस्तेमाल कैसे व कहां किया जाएगा। इसके लिए एक ‘कैपेसिटी रिकवरी डैशबोर्ड’ बनाएं, जिससे यह पता चल सके कि कौन-सा संसाधन किस जगह जा रहा है। टीम को यह समझाएं कि उनका अगला काम संगठन के लक्ष्यों से कैसे जुड़ता है। यह पारदर्शिता विश्वास और प्रेरणा, दोनों बढ़ाती है।

एक नई शुरुआत का अवसर

समाप्ति हमेशा अंत नहीं होती, बल्कि नए उद्देश्य के साथ एक नई शुरुआत का अवसर भी होती है। यह आपको निरंतरता बनाए रखने और पुरानी गलतियों को दोहराने से रोकती है। इसके लिए आप एक छोटा-सा सेशन आयोजित कर सकते हैं, जिसमें प्रोजेक्ट से जुड़े खास बिंदुओं पर ध्यान दिया जाए। इस दौरान अपने व टीम के अनुभवों का एक ऐसा उपयोगी नॉलेज बैंक तैयार करें, जिसका लाभ बाद में भी मिल सके।

अंत को सीख में बदलें

किसी प्रोजेक्ट का समापन वास्तव में भविष्य के बड़े अवसरों की तैयारी होती है। यह सीख और रणनीति को मजबूत कर नई सफलताओं की नींव रखता है। इसके लिए ऐसे कार्यक्रम रखें, जहां टीम खुलकर अपनी बातें साझा करे और एक-दूसरे के अनुभवों से सीख पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed