फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   TET examiation given by many appilcants

TET में रही भारी उपस्थिति, मात्र चार फीसदी ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 03 Feb 2016 08:01 AM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 08:01 AM IST
विज्ञापन
TET examiation given by many appilcants

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी-2015 में 96 फीसदी से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों के 1128 परीक्षा केंद्रों पर हुई। टीईटी को लेकर शासन स्तर पर बरती गई चौकसी के कारण परीक्षा में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। प्रश्नपत्र आसान होने से परीक्षार्थी खुश नजर आए।

विज्ञापन


निदेशक एससीईआरटी की ओर से परीक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश के वरिष्ठ शिक्षाधिकारियों को दिए जाने केकारण परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई। पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 671796 एवं दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 258372 कुल मिलाकर 930168 परीक्षार्थी पंजीकृत थे इसमें मात्र चार फीसदी ही अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


टीईटी परीक्षा में फर्जीवाड़ा की कोशिश करने वाले दो लोग परीक्षा शुरू होने से पहले ही सचिव परीक्षा नियामक कार्यालय पर फर्जी प्रवेश पत्र लेकर पहुंच गए। इन अभ्यर्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक से उन्हें परीक्षा में शामिल करने का दबाव बनाया। सचिव की ओर से एफआईआर की धमकी देने पर फर्जीवाड़ा करने वाले भाग गए। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने बताया कि फीरोजाबाद जिले में पहली पाली में सीएल जैन डिग्री कॉलेज केंद्र पर रहीम पाल के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई मुनेश कुमार को पकड़ा गया, उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरोहा जिले में पहली पाली में कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज अमरोहा में जसवंत सिंह के स्थान पर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक सुरेश चौहान को परीक्षा देते पकड़ा गया। इसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है। पहली पाली में बाराबंकी के जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज में एक अभ्यर्थी मूल उत्तर पत्रक सहित दोनों कॉर्बन कॉपी लेकर चला गया, इसी प्रकार आगरा एवं चंदौली में भी एक-एक परीक्षार्थी ओएमआर की दोनों कॉर्बन कॉपी लेकर चले गए। इनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इलाहाबाद जिले में कुल 75 परीक्षा केंद्रों में 51 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए।

दो अभ्यर्थी OMR शीट की फोटो कॉपी ले गए

TET examiation given by many appilcants

टीईटी परीक्षा में मंगलवार को दो सेंटरों से अभ्यर्थी ओएमआर शीट की फोटो कॉपी लेकर गायब हो गए। जांच में मिलान होने पर दोनों सेंटरों के प्रधानाचार्यों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का मानना है कि अभ्यर्थी गलती से फोटो कॉपी अपने साथ ले गया है।

जिले के 33 केंद्रों पर 24 हजार अभ्यर्थियों ने आज टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की परीक्षा दी।  कोतवाली क्षेत्र के मारवाड़ इंटर कॉलेज में राम चंदर के पुत्र प्रशांत रमण का सेंटर था। उसका रोल नंबर 5221007751 तथा रजिस्ट्रेशन नंबर 520055801 है। टीईटी परीक्षा में अभ्यर्थियों को तीन ओएमआर शीट दी जातीं हैं। इसमें एक मूल ओएमआर शीट और उसकी दो फोटो कॉपी होती है। इसमें से मूल ओएमआर शीट और एक फोटो कॉपी जमा करनी होती है। तीसरी कॉपी अभ्यर्थी अपने साथ ले जाता है।

प्रशांत ने मूल ओएमआर शीट तो जमा कर दी लेकिन इसके साथ ही जमा होने वाली एक फोटो कॉपी अपने साथ ले गया। जांच के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य रामनाथ गुप्ता ने प्रशांत के खिलाफ तहरीर दे दी है। वहीं रेलवे बालक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए अनुपम श्रीवास्तव ने भी मूल ओएमआर शीट जमा कर दी और दोनों फोटो कॉपी अपने साथ ले गया। रेलवे बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जांच के बाद मामला अभ्यर्थी की ओर से भूलवश कॉपी ले जाने का लग रहा है। युवक की तलाश की जा रही है।
विजय राज सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली

TET में पकड़ा गया मुन्ना भाई

TET examiation given by many appilcants

टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) में मंगलवार को सचल दल ने बिजनौर के एक शिक्षक को दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ लिया। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड भी मिला है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव पोड़ी निवासी सुरेश चौहान पुत्र रमेश सिंह चौहान जिला बिजनौर के किसी विद्यालय में शिक्षक है। मंगलवार को वह कुंदन मॉडल इंटर कालेज में शिक्षक पात्रता परीक्षा देने आया था।

सूचना पर डीआईओएस रविदत्त के सचल दल ने विद्यालय में छापा मारकर सुरेश चौहान को धर दबोचा। वह किसी जयवंत पुत्र रामपाल सिंह निवासी मोहल्ला रामनगर कस्बा नूरपुर, बिजनौर के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

एडमिट कार्ड पर फोटो सुरेश चौहान का लगा था जबकि डिटेल जसवंत की थी। आईडी दिखाने के लिए, तो उसने आधार कार्ड की फोटो स्टेट निकाल कर दिखाई।

इस पर डिटेल जसवंत की थी और फोटो सुरेश चौहान का लगा था, लेकिन वह आधार कार्ड पर लिखी गई जन्म तिथि से पकड़ा गया। सुरेश चौहान की उम्र करीब चालीस वर्ष है और आधार कार्ड पर वर्ष 1986 जन्म का वर्ष अंकित था। सचल दल ने शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया।

शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संबंधित जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पकड़े गए शिक्षक का निलंबित करने के लिए संस्तुति की गई है।
 वेदप्रकाश जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed