फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   Some Weird Chinese Jobs in china

चीन में हैं कैसी-कैसी नौकरियां, आप सोच भी नहीं सकते

Tue, 16 Feb 2016 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 16 Feb 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
Some Weird Chinese Jobs in china

अब भला नौकरी का गोरे और काले से क्या मतलब। लेकिन चीन में गोरे लोगों के लिए खास तरह की नौकरी होती है।

विज्ञापन


दरअसल चीन में अगर कोई कंपनी अपने आपको बड़ा और अन्तरराष्ट्रीय स्तर का दिखाना चाहती है तो वो प्रेस कॉन्फेंस, सेरेमनी, रिबन कटिंग और ऐसे ही मौकों पर दिखने के लिए गोरे लोगों को नौकरी देती हैं।

मजे की बात ये है कि गोरी औरतों को ऐसी नौकरी पर नहीं रखा जाता क्योंकि चीनी मानते हैं कि गोरी औरतों को इन मौकों पर दिखाने से उनकी प्रतिष्ठा गिरेगी। बड़ी कंपनियां गोरी औरतों को सीईओ की गर्लफ्रैंड और उनके प्रोडक्ट को इस्तेमाल कर रही विदेशी महिला के तौर पर दिखाते हैं।
विज्ञापन


बड़ी कंपनियों की खिड़कियों पर भी गोरी औरतों की आदमकद तस्वीरें लगाई जाती हैं जिससे लोगों को लगे कि यहां विदेशी औरतें काम करती हैं।

लाइन में खड़े होने वाले

Some Weird Chinese Jobs in china

चीन में लाइन में खड़े होने की नौकरी बड़ी मजेदार है। आप जानते हैं कि ज्यादा आबादी होने के चलते चीन में हर सेवा के लिए लोगों की लंबी लाइन लगती है। डॉक्टर, बिल जमा करने, राशन और ट्रेन के रिजर्वेशन के लिए हजारों लोगों की लाइन में नंबर आने में घंटों लगते हैं और घंटों इस लाइन में खड़े होने के लिए बाकायदा लोग रखे जाते हैं।

ये लोग किसी व्यक्ति के बदले लाइन में खड़े होने के तीन डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से पैसे लेते हैं।

इतना ही नहीं फिल्म में किसी सीन में भीड़ दिखाने के लिए VFX तकनीक का इस्तेमाल करने की बजाय प्रोड्यूसर असली भीड़ का इस्तेमाल करते हैं। ये भीड़ VFX तकनीक तकनीक के इस्तेमाल से सस्ती पड़ती है। जबकि दूसरे देशों में भीड़ महंगी पड़ती है।

मल एकत्र करने वाले

Some Weird Chinese Jobs in china

उफ्! ये घृणित ही सही लेकिन चीन में मल एकत्र करने वालों की भी जॉब निकलती है। यह सदियों से चली आ रही नौकरी है जिसे अब भी लाखों लोग खुशी खुशी कर रहे हैं। दरअसल चीन में मानव मल को रीसाइकिल करके फर्टिलाइजर बनाने का काम बड़े पैमाने पर होता है और इसके लिए मानव मल एकत्र करने वालों की नौकरियां निकलती रहती हैं।

बड़ी बड़ी सेनिटेशन कंपनी मल एकत्र करने के लिए बाकायदा विज्ञापन निकालती हैं और इनके लिए डिग्रीधारी लोग तक एप्लाई करते हैं।

पिछले साल चीन के एक प्रांत में ऐसी ही नौकरी के दस पदों के लिए 2500 एप्लीकेशन आए थे। ये खबर अन्तरराष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियों में आई थी क्योंकि इससे चीन में बढ़ रही बेरोजगारी पर निशाना साधा गया था।

विज्ञापन

फ्यूनरल डायरेक्टर

Some Weird Chinese Jobs in china

चीन में जबरदस्त अंधविश्वास के चलते यहां फ्यूनरल पॉर्लर में नौकरियां निकलती रहती हैं। दरअसल एक बड़ा तबका मौत को लेकर अंधविश्वासी है। वो कदम कदम पर इस तरह की सलाहों पर गौर करता है जिनमें मौत से बचने के टिप्स दिए गए हों।

इन पॉर्लरों में लोगों को ऐसे ही टिप्स देने के लिए ट्रेंड किया जाता है। लाखों बेरोजगार युवा इन पॉर्लर में नौकरी करते हैं। ये लोगों को समझाते हैं कि किस तरह के मकान बनाए, वास्तु कैसा हो, कैसे गिफ्ट दिए और लिए जाएं, ताकि मौत उनसे दूर रहें।

है ना कमाल की नौकरी, एक तरफ दुनिया में अंधविश्वास दूर करने की कवायद जारी है और इन पॉर्लरों में अंधविश्वास बढ़ाने के टिप्स दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed