फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Maharashtra will host play india youth games

'खेलो इंडिया युवा खेल' की मेजबानी करेगा महाराष्ट्र, देश के 9 हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Sun, 09 Dec 2018 07:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra will host play india youth games
play india youth games

'खेलो इंडिया स्कूल खेल' की सफलता को देखते हुए खेल मंत्रालय ने कॉलेज के छात्रों को इसमें शामिल करने और इसका नाम' खेलो इंडिया युवा खेल' करने का फैसला किया और आगामी चरण की मेजबानी महाराष्ट्र को सौंपी। केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने महाराष्ट्र के शिक्षा एवं खेल मंत्री विनोद तावड़े की मौजूदगी में इन खेलों की मेजबानी राज्य के पुणे शहर को देने की घोषणा की। खेलो इंडिया युवा खेल का आयोजन अगले साल 9 से 20 जनवरी तक होगा जिसमें देशभर से लगभग नौ हजार खिलाड़ियों का पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि पिछले साल दिल्ली में हुए खेलो इंडिया स्कूल खेल की सफलता को देखते हुए इस बार तीन राज्यों ने इसके आयोजन के लिए बोली लगायी थी लेकिन बाजी महाराष्ट्र ने मारी। उन्होंने कहा,'पिछले साल खेलो इंडिया स्कूल खेल कितना सफल रहा था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2019 में होने वाले खेलों की मेजबानी के लिए तीन राज्यों ने बोली लगायी थी लेकिन महाराष्ट्र ने असम और झारखंड को पछाड़ कर इसकी मेजबानी हासिल की।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया स्कूल खेलों का मकसद कम उम्र में खिलाड़ियों को ऐसा मंच देना है जहां वह अंतरराष्ट्रीय माहौल में अपनी प्रतिभा दिखा सके। इसकी सफलता को देखते हुए सरकार ने इसमें कॉलेज के छात्रों को भी शामिल करने का फैसला किया जिससे अधिक युवाओं को इन खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा,'मुझे यह घोषणा करने में गर्व हो रहा है कि द्वितीय चरण महाराष्ट्र के पुणे में हो रहा है। प्रधानमंत्री ने विचार दिया और हमने इस मुहिम को ये सोच कर शुरू किया था कि देश में ऐसा अंतरराष्ट्रीय स्तर का माहौल बनाया जाये जहां कम उम्र के खिलाड़ियों को मौका मिले और वे अपनी प्रतिभा दिखा सके। उसी समय हम उनकी पहचान करके उन्हें सहूलियत दे सके क्योंकि इस उम्र के खिलाड़ियों की मदद के लिए कार्पोरेट जगत आगे नहीं आता है।'

उन्होंने कहा,'अब यह दूसरा साल होने वाला है और हमने इसे खेलों इंडिया स्कूल खेल से बढ़ाकर खेलो इंडिया युवा खेल बना दिया है। इसमें मुकाबले के दो वर्ग होंगे। पिछले साल की तरह अंडर 17 वर्ग के अलावा इस बार अंडर 21 वर्ग के मुकाबले भी होंगे। पिछले साल इन खेलों में लगभग साढ़े तीन हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उस समय लोगों को आशंका थी कि हम इसका आयोजन ठीक से कर पायेंगे कि नहीं, लेकिन अब सबको यकीन है कि हम शानदार तरीके से इसका आयोजन कर पायेंगे। इस बार खेलों इंडिया के नौ हजार खिलाड़ी पंजीकृत हुए हैं।'

इस मौके पर राठौड़ ने ओलंपिक पदकधारी सुशील कुमार अलावा पिछले कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों जैसे मनु भाकर, जेरेमी लालरिनुंगा, लक्ष्य सेन, लक्ष्य श्योराण, ईशा सिंह, तबाबी देवी और श्रीहरि नटराज की मौजूदगी में इन खेलों का टी-शर्ट लांच किया।

मेजबानी मिलने पर खुशी जताते हुए तावड़े ने कहा कि पिछले साल खेलों इंडिया के आयोजन के बाद ही राज्य सरकार ने इसकी मेजबानी हासिल करने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा,'हम पिछले साल ही तैयारी कर रहे थे। इस आयोजन से भारत और खासकर महाराष्ट्र में खेल संस्कृति विकसित करने में मदद मिलेगी।' खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल करने वाले स्टार स्पोर्ट्स ने इस मौके पर प्रचार अभियान'पांच मिनट और'की शुरूआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed