'फायदे का सौदा' है वकालत, जानिए वकील बनने का पूरा 'सिस्टम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून (लॉ) के क्षेत्र में पढ़ाई और करियर को हमेशा से ही समाज में काफी प्रतिष्ठित माना जाता रहा है। इस क्षेत्र में जो डिग्री सबसे महत्वपूर्ण है वह है लॉ में बैचलर डिग्री, जिसे एलएलबी कहते है, इसकी अवधि तीन वर्ष की होती है।
इसके अलावा लॉ में पांच साल का इंटीग्रेटेड कोर्स भी होता। आज के समय में लॉ का क्षेत्र केवल मुकदमों तक ही सीमित नहीं रह गया है, कॉरपोरेट के विभिन्न क्षेत्रों में आज दक्ष वकीलों की मांग बनी हुई है। इस वर्ष आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं में से अधिकांश परीक्षाओं की तारीखें घोषित हो चुकी है।
इस क्षेत्र में प्रवेश के लिए कई प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती है जिसमें क्लैट, एआईएलईटी, एलएसएटी-इंडिया, यूएलएसएटी, एसईटी लॉ, बीएलएटी, एएमयू बीए एलएलबी, बीवीपी सीईटी बीए एलएलबी, आईपीयू सीईटी बीए एलएलबी, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी लॉ आदि शामिल हैं।
प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं
इन परीक्षाओं में सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय परीक्षा है क्लैट यानी कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट जिसकी प्रवेश परीक्षा मई के दूसरे सप्ताह में राम मनोहर लोहिया लॉ विश्वविद्यालय आयोजित करेगा।
क्लैट को 16 नेशनल लॉ विश्वविद्यालय (एनएलयू) अपने पांच वर्षीय अंडरग्रेजुएट लॉ प्रोग्रामों में दाखिले के लिए बारी-बारी से आयोजित करते हैं। कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं जिनका आयोजन आने वाले कुछ महीनों में किया जाएगा।
लॉ प्रवेश परीक्षा परीक्षा तिथि
क्लैट---------- मई, 2015 का दूसरा सप्ताह
एआईएलईटी---------- 03 मई, 2015
एलएसएटी-इंडिया---------- 17 मई, 2015
एसईटी-लॉ---------- मई 2015 का पहला सप्ताह
यूएलएसएटी---------- 11 मई, 2015 से 17 मई, 2015
आईपीयूसीईटी---------- लॉ 09 मई, 2015
क्या है प्रवेश की न्यूनतम योग्यता व आयु सीमा
लॉ क्षेत्र में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए प्रवेश की न्यूनतम योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इसके समकक्ष है। उम्मीदवार किसी भी संकाय से 12वीं पास की हो इसमें आवेदन के हकदार हैं।
जो उम्मीदवार 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं या शामिल हो चुके हैं और परिणाम की प्रतिक्षा कर रहे हैं वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ऐसे आवेदकों को प्रवेश के समय में अपने क्वालिफाइंग परीक्षा के पास होने का दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। आवेदकों की उम्र सीमा 01 जुलाई, 2015 को कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए। केवल आरक्षित वर्ग के युवाओं के लिए उम्र सीमा 22 वर्ष निर्धारित की गई है।
कैसा होगा परीक्षा पैटर्न
क्लैट की प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को 200 अंकों की एक परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा की अवधि 02 घंटे है। इस परीक्षा में अंग्रेजी (40 अंक), जनरल नॉलेज (50 अंक), एलिमेंट्री मैथमेटिक्स (20 अंक), लीगल एप्टीट्यूट (50 अंक) और लॉजिकल रीजनिंग (40 अंक) से प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा की प्रकृति बहुविकल्पीय टाइप की होगी। इस परीक्षा में हर सही जवाब के लिए 01 अंक दिया जाएगा और गलत जवाब के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में अगर किसी दो उम्मीदवार या दो से अधिक उम्मीदवारों को एक जैसे अंक मिलते हैं तो लीगल एप्टीट्यूट में अधिक अंक पाने वाले या अधिक आयु के आधार पर उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।