फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Infosys will hire 45 thousand freshers

खुशखबर: 45 हजार फ्रेशर्स को नौकरियां देगी इंफोसिस, कंपनी कर रही कामकाज में विस्तार

Thu, 14 Oct 2021 01:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 14 Oct 2021 01:14 AM IST
सार

कंपनी लगातार अपने कामकाज में विस्तार कर रही है, जिससे हमें ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत होगी। यही वजह है कि चालू वित्तवर्ष में हमने फ्रेशर्स भर्ती करने का लक्ष्य बढ़ाकर 45 हजार कर दिया है।

विज्ञापन
Infosys will hire 45 thousand freshers
इंफोसिस - फोटो : pixabay

विस्तार

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस का सितंबर तिमाही में मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 5,421 करोड़ रुपये रहा। दूसरी तिमाही के नतीजों से उत्साहित कंपनी ने 2021-22 में 45 हजार फ्रेशर्स को नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। पहले यह आंकड़ा 35 हजार था। 

विज्ञापन


इंफोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) प्रवीण राव ने बताया कि कर्मचारियों के नौकरियां बदलने की दर लगातार बढ़ती जा रही है। सितंबर में यह 20.1 फीसदी पहुंच गई, जो पिछले साल 12.8 फीसदी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल मुनाफा 11.9 फीसदी बढ़ा है, जो पिछले साल की समान अवधि में 4,845 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का राजस्व 20.5 फीसदी बढ़कर 29,602 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी को चालू वित्तवर्ष में राजस्व 17.5 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी के सीईओ व एमडी सलिल पारेख ने बताया कि बोर्ड ने निवेशकों को 15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लाभांश देने का फैसला किया है।

विप्रो का मुनाफा 17 फीसदी बढ़ा
आईटी कंपनी विप्रो के मुनाफे में भी सितंबर तिमाही में 17 फीसदी का तगड़ा उछाल आया है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में कुल 2,930.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,484 करोड़ रुपये था।


कंपनी ने सालाना राजस्व दर भी 75,300 करोड़ पार कर लिया है। विप्रो के सीईओ व एमडी थियरी डेलापोर्टे ने कहा, चालू वित्तवर्ष की पहली छमाही में सालाना आधार पर 28 फीसदी का इजाफा हुआ है। हमारा राजस्व भी 29.5 फीसदी बढ़कर 19,378 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed