फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Indian Navy Agniveer Recruitment 2024 Application for SSR and MR will start from May 13, read more details

Indian Navy Recruitment 2024: इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर-एमआर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरा विवरण

Sat, 04 May 2024 05:45 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 04 May 2024 05:45 PM IST
सार

Indian Navy Agniveer Recruitment 2024: भारतीय नौसेना (IAF) जल्द ही अग्निवीर एसएसआर और एमआर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। उम्मीदवार नीचे बताए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।  

विज्ञापन
Indian Navy Agniveer Recruitment 2024 Application for SSR and MR will start from May 13, read more details
Indian Navy Agniveer Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

Indian Navy Agniveer Recruitment 2024: भारतीय नौसेना ने नेवी अग्निवीर एसएसआर और एमआर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 13 मई, 2024 से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई, 2024 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (join Indiannavy.gov.in.) के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन

पात्रता मानदंड 
उम्मीदवार को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न
प्रश्न पत्र कंप्यूटर आधारित होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा। प्रश्न पत्र में चार खंड शामिल होंगे यानी अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता। परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी। प्रत्येक अनुभाग में और कुल मिलाकर उत्तीर्ण अंक भारतीय नौसेना द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। प्रत्येक अनुभाग में और कुल मिलाकर उत्तीर्ण अंक भारतीय नौसेना द्वारा निर्धारित किए जाएंगे।

विज्ञापन

आयु सीमा 
इन पदों के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जिसका जन्म 01 नवम्बर 2003 से 30 अप्रैल 2007 ( दोनों तिथियों को मिलाकर) के बीच में हुआ हो। 

आवेदन शुल्क 
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 550 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही किसी अन्य परीक्षा या चयन के लिए शुल्क आरक्षित रखा जाएगा। 

Indian Navy Agniveer Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (join Indiannavy.gov.in.) पर जाएं। 
  • मुखपृष्ठ पर "रजिस्टर" टैब पर क्लिक करें।
  • वैध आधार नंबर और मोबाइल नंबर के साथ सफलतापूर्वक पंजीकरण करें।
  • वैध क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed