फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   You will be able to apply for PET 2022 till July 27, know how long will the scorecard of the previous PET be valid-safalta

UPSSSC PET 2022: PET 2022 के लिए 27 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानें पिछली PET का स्कोरकार्ड कब तक रहेगा वैलिड और वर्तमान PET का स्कोरकार्ड कब तक होगा जारी

Thu, 07 Jul 2022 08:09 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 07 Jul 2022 08:09 PM IST
सार

PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई तक चलेगी। UPSSSC द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
You will be able to apply for PET 2022 till July 27, know how long will the scorecard of the previous PET be valid-safalta
UPSSSC PET Result 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दूसरी बार आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2022 के लिए आवेदनप्रक्रिया की शुरुआत 28 जून 2022 से की है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 27 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य में पहली बार PET का अयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था औरअब दूसरी बार PET आयोजित करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। PET 2022 के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस परीक्षा का कार्यक्रम बाद में वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा। हालांकि कुछ दिनों पहले जारी किये गए UPSSSC भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2022 के मुताबिक PET 2022 का आयोजन 18 सितंबर 2022 को किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में UPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिएअभ्यर्थियों को PET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए सफलता डॉट कॉम ने एक खास UPSSSC PET Foundation Course 2022 की शुरुआत की है। इस खास कोर्स से जुड़ कर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

पिछली PET का स्कोरकार्ड कब तक रहेगा वैलिड :

PET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि आखिर राज्य में पिछली बार आयोजित की गई PET का स्कोरकार्ड कब तक वैलिड रहेगा। राज्य में इससे पहलेPET का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था और इसका रिजल्ट 28 अक्टूबर 2021 को जारी किया गया था। हालांकि अभ्यर्थियों को इस संबंध में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसलUPSSSC द्वारा इस संबंध में दी गई जानकारी के मुताबिक PET 2021 का स्कोरकार्ड उसके जारी किए जाने की तारीख से एक साल तक यानी 27 अक्टूबर 2022 तक वैलिड रहेगा। आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2022 से पहले निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में अभ्यर्थी PET 2021 के स्कोरकार्ड के आधार पर हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

PET 2022 का स्कोरकार्ड कब तक होगा जारी :

UPSSSC द्वारा आयोजित की जा रही PET 2022 का स्कोरकार्ड पिछली PET के स्कोरकार्ड के एक्सपायर होने के साथ ही जारी किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में UPSSSC ने अभी तक कोई सूचनाजारी नहीं कि है। लेकिन UPSSSC द्वारा आयोजित किये जाने वाली ग्रुप C को भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही हैकि आयोग PET 2021 के स्कोरकार्ड की वैलिडिटी खत्म होने के साथ ही PET 2022 का स्कोरकार्ड भी जारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed