फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Will, there be the recruitment of home guard constables every year in the state-safalta

UP Homeguard Recruitment 2022: क्या राज्य में अब हर साल होगी होमगार्ड सिपाहियों की भर्ती, जल्द हो सकता है बड़ी भर्ती का ऐलान

Mon, 23 May 2022 11:37 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 23 May 2022 11:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड विभाग में बड़ी संख्या में सिपाही के पद खाली हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इन पदों की भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है

विज्ञापन
Will, there be the recruitment of home guard constables every year in the state-safalta
Home gaurd recruitment - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाही भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खबर है कि राज्य में जल्द ही दस हजार से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अब हर साल 12 हजार होमगार्ड के पदों भर जाएगा। हालांकि वर्ष 2022 में इस भर्ती का आयोजन कब किया जाएगा, इसकी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इच्छुक कैंडिडेट्स को समय-समय पर यूपी होमगार्ड  विभाग की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर अभ्यर्थी होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम के द्वारा चलाए जा रहे FREE UP HomeGuard Course को सबस्क्राइब कर सकते हैं और अपने एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
होमगार्ड सैलरी 
होमगार्ड सिलेबस
होमगार्ड एलिजिबिलिटी 

हजारों महिला अभ्यर्थियों के भी भरे जाएंगे पद 

राज्य सरकार की ओर से जल्द ही जारी की जाने वाली होमगार्ड सिपाही भर्ती में  महिलाओं के भी बड़ी संख्या में पदों को भरा जाना है। इस भर्ती में 20 फीसदी पद महिला कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित होंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के कुल एक लाख 18 हजार 348 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में इनमें से करीब 34,000 पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा आगामी चारवर्षों में 15,700 होम गार्ड सेवानिवृत्त भी होंगे। इन्हीं रिक्त सीटों को भरने के लिए इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

जानिए कब होगी यूपी में होमगार्ड की भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से होमगार्ड के हजारों पदों पर भर्ती कराए जाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की जल्द ही शुरुआत हो सकती है। हालांकि यूपी होमगार्ड विभाग ने इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं उन्हें भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए समय-समय पर उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed