फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Will the recruitment of 30,000 Home Guard volunteers be done on the merit-safalta

UP Home Guard 2021: क्या मेरिट के आधार पर होगी 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती, जान लीजिए ये अहम सूचना

Fri, 10 Dec 2021 01:11 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 10 Dec 2021 01:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लगभग 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। इस भर्ती के लिए जल्द ही विभाग ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।    
 

विज्ञापन
Will the recruitment of 30,000 Home Guard volunteers be done on the merit-safalta
उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2021 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड विभाग द्वारा इस माह के अंत तक 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा सकता है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनवरी में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में यूपी होमगार्ड विभाग या राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्टों से मिली जानकारी के मुताबिक, विभाग ने 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवक पदों पर भर्ती कराए जाने की रूपरेखा तैयार कर ली है और भर्ती के आयोजन का ब्लू प्रिन्ट प्रदेश सरकार को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड विभाग को अब सरकार की मंजूरी का इंतजार बना हुआ है। राज्य सरकार की ओर से ग्रीन सिग्नल मिलते ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। ऐसे में इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया व भर्ती संबंधी अन्य जानकारियों के लिए उम्मीदवारों को होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त अगर आप होमगार्ड भर्ती या अपनी किसी भी अन्य सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम के द्वारा चलाए जा रहे इस FREE  UP Home Guard Online Classes - Join Now  कोर्स को अभी ज्वॉइन कर सकते हैं और अपने किसी भी एग्जाम में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की मजबूत तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

क्या मेरिट के आधार पर होगा  चयन

यूपी  होमगार्ड  स्वयंसेवक  भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के बीच कई तरह की कयासबाजी जारी है। अभ्यर्थियों का मानना है कि जल्द ही आयोजित की जाने वाली यह भर्ती मेरिट के आधार पर सम्पन्न कराई जा सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कैंडिडेट्स को भर्ती के लिए जारी होने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए।  

विज्ञापन

 भर्ती में सफल अभ्यर्थियों को कितने दिनों की दी जाती है ट्रेनिंग 

 उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की ओर से अभी तक जारी नियमावली के अनुसार, होमगार्ड सिपाही के नए रंगरूट को 42 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता रहा है, जिसमें कैंडिडेट्स को आधुनिक हथियारों और सभी तरह की ट्रेनिंग मुहैया कराई जाती है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अब प्रशिक्षण  अवधि को 42 दिन से बढ़ाकर 62 दिन जा रहा है। इसलिए इस संबंध में और अधिक आधिकारिक जानकारी होमगार्ड भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद ही साझा की जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 कितना मिलता है एक होमगार्ड सिपाही को मासिक वेतन 

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश होमगार्ड जवान को लगभग 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इससे पहले होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नई भर्ती के अंतर्गत में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस के सिपाही पदों कर समान वेतन दिया जा सकता है या यूपी पुलिस आरक्षी को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सकती हैं। 

 आवेदन के लिए उम्मीदवारों का जरूरी शारीरिक मापदंड 

शारीरिक मापदंड 
पुरुष अभ्यर्थी            महिला अभ्यर्थी 

ऊंचाई 
168 सेमी.                150 सेमी 
दौड़ 
5 किमी 24 मिनट में    2.5 किमी 18 मिनट 
सीना 
80 से 85 सेमी           माप से बाहर रखा जाएगा 
लम्बी कूद 
12 फिट                   8 फिट 
 इस संबंध में स्पष्ट जानकारी होमगार्ड के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी। 

करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसे बेहतर बनाने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। यहां एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed