{"_id":"620a2e2b7419f774ee75ef91","slug":"will-the-main-exam-of-upsssc-pet-lekhpal-can-be-conducted-in-one-day-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC PET Lekhpal 2022: क्या एक दिन में मुख्य परीक्षा का आयोजन हो सकता है पूरा, जानें परीक्षा की तारीख को लेकर क्या है अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSSSC PET Lekhpal 2022: क्या एक दिन में मुख्य परीक्षा का आयोजन हो सकता है पूरा, जानें परीक्षा की तारीख को लेकर क्या है अपडेट
Mon, 14 Feb 2022 03:55 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Mon, 14 Feb 2022 03:55 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही मुख्य परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2022
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही लेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही मुख्य परीक्षा करवा सकती है। राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए UPSSSC द्वारा चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2022 को पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन की अनुमति दी गई थी और अब सिर्फ एक परीक्षा में सफल होकर अभ्यर्थी लेखपाल की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा जल्द ही आयोजित कर सकती है। कोरोना महामारी का प्रकोप कम होते ही आयोग इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कर सकती है और इसके लिए तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस भर्ती में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आपने भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं।
साथ ही आयोग PET के ही आधार पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा एक ही दिन में (6 फरवरी) को आयोजित करने वाली थी। लेकिन इसे कोरोना महामारी की वजह से रद्द कर दिया गया था। इसलिए यह संभव है कि आयोग लेखपाल भर्ती के लिए भी मुख्य परीक्षा एक ही दिन में आयोजित करे। हालांकि इस संबंध में UPSSSC ने अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में मुख्य परीक्षा का आयोजन हो सकता है पूरा :
उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा का आयोजन एक दिन में ही पूरा किया जा सकता है। दरअसल UPSSSC ने इससे पहले PETका आयोजन एक दिन में ही किया था और इसमें शामिल होने के लिए 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में तकरीबन 3 से 4 लाख अभ्यर्थी ही हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
साथ ही आयोग PET के ही आधार पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा एक ही दिन में (6 फरवरी) को आयोजित करने वाली थी। लेकिन इसे कोरोना महामारी की वजह से रद्द कर दिया गया था। इसलिए यह संभव है कि आयोग लेखपाल भर्ती के लिए भी मुख्य परीक्षा एक ही दिन में आयोजित करे। हालांकि इस संबंध में UPSSSC ने अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन