फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Who can get what percentage of reservation in constable recruitment-safalta

UP Police Constable Bharti 2022: सिपाही भर्ती में किसे मिल सकता है कितने प्रतिशत का आरक्षण, जानिए क्या है पूरी खबर

Thu, 07 Jul 2022 02:38 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 07 Jul 2022 02:38 PM IST
सार

उत्तर  प्रदेश  पुलिस  में  जल्द  ही  26,000 कॉन्स्टेबल  पदों  पर  भर्ती  कराई  जा  सकती है। पुलिस  भर्ती  बोर्ड  ने  इस  भर्ती  की चयन प्रक्रिया  से  जुड़ी  तैयारियां  करनी  शुरू  कर  दी  हैं। यूपीपीआरपीबी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।  
 

विज्ञापन
Who can get what percentage of reservation in constable recruitment-safalta
UP Police Jobs - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती  एवं  प्रोन्नति  बोर्ड  (UPPRPB) राज्य  में  26  हजार पुलिस के जवानों की भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। पुलिस  भर्ती  बोर्ड  कुछ  ही  दिनों में  कॉस्टेबल  व  फायरमैन के पदों पर भर्ती  का आधिकारिक ऐलान कर सकता है  जिसके  लिए  जल्द  ही  नोटिफेकेशन  जारी किया  जा  सकता है। यूपीपीआरपीबी  की  इस  सिपाही भर्ती  में  हजारों  पुरुष  व  महिला  कैंडिडेट्स  को  किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा। इस भर्ती  से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए उम्मीदवार  यूपी पुलिस  भर्ती एवं प्रोन्नति  बोर्ड  की  वेबसाइटपर विजिट करते  रहें। वहीं अगर आप  कॉन्स्टेबल  भर्ती  में  शामिल  होने जा रहे  हैं और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा  की  तैयारी  करना  चाहते  हैं  तो  आप  सफलता  डॉट  कॉम  द्वारा  चलाए  जा  रहे  UP Police Constable FREE Online Classes-Join Now बैच  से  जुड़कर  इसकी  कंप्लीट  तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें    
UP Constable सैलरी      
UP Constable सिलेबस    
UP Constable एलिजिबिलिटी

किसे मिलता है कितना आरक्षण 

यूपी  पुलिस  की  पिछली  कॉस्टेबल  भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को देखने पर जानकारी मिलती है कि यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती में जहां लम्बवत आरक्षण के तहत अन्यपिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत, अनुसूचित जााति - 21 प्रतिशत, एसटी कैटेगरी दो प्रतिशत का आरक्षण दिया जाता है वहीं क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत महिला उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत, भूतपूर्व सैनिकों और होमगार्ड को क्रमश पांच-पांच प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को दो पर्सेंट का रिजर्वेशन मिलता है। हालांकि अगर नई भर्ती की आरक्षण प्रक्रिया में कोई बदलाव किया जाता है तो इसकी जानकारी नोटिफिकेशन में साझा कर दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना जारी किए जाने तकयूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नज़र बनाए रखनी होगी। 

विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण से जुड़ी इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान 

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती के अंतगर्त मेडिकल परीक्षा के दौरान ऐसे उम्मीदवारों को निश्चित तौर पर असफल घोषित कर दिया जाएगा, जिनमें कैंसर, ब्लड कैंसर, उच्च स्तर कीडायबिटीज, फ्लैट-फुट, नॉक-नी जैसे आदि गंभीर रोगों के लक्षण पाए जाएंगे या पुष्टि होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को दूर दृष्टि दोष या निकट दृष्टि दोष भी नहीं होना चाहिए। साथ हीअभ्यर्थी किसी ऐसी बीमारी से ग्रसित न हो जिससे उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने में कठिनाई हो। ऐसे  कैंडिडेट्स  भर्ती  में आवेदन  करने  के पात्र  नहीं  माने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लेंऔर सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed