फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Which Optional Subject Works Best for UPSC? Check Out the Top Choices

UPSC Best Subject: सिविल सेवा परीक्षा के लिए कौन-सा ऑप्शनल सब्जेक्ट हो सकता है कारगर? जानिए टॉप विकल्प

Sun, 03 Aug 2025 07:00 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 03 Aug 2025 07:00 AM IST
सार

UPSC Optional Subject: यूपीएससी की तैयारी करने वाले कई छात्रों के मन में ये सवाल होता है कि ऑप्शनल सब्जेक्ट कौन-सा लें। सही ऑप्शनल विषय चुनना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यही विषय आपकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाता है। चलिए जानते हैं कौन-से विषय ज्यादा चुने जाते हैं और क्यों फायदेमंद होते हैं।

विज्ञापन
Which Optional Subject Works Best for UPSC? Check Out the Top Choices
UPSC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए सामान्य अध्ययन (GS) की तैयारी के साथ-साथ सही ऑप्शनल सब्जेक्ट का चुनाव भी बेहद अहम होता है। अक्सर अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल होता है कि यूपीएससी के लिए सबसे बेस्ट सब्जेक्ट कौन-सा है? इसका जवाब आसान नहीं, लेकिन समझदारी से चुना गया विषय अभ्यर्थी की रैंकिंग और सफलता में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन

ऑप्शनल सब्जेक्ट क्या होता है?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के मेंस (Mains) चरण में कुल 9 पेपर होते हैं। इनमें से एक विषय होता है "ऑप्शनल सब्जेक्ट", जिसे उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार चुनते हैं। ऑप्शनल सब्जेक्ट को दो पेपरों में बांटा गया है - पेपर VI और पेपर VII। हर पेपर 250 अंकों का होता है, यानी ऑप्शनल सब्जेक्ट कुल 500 अंकों का होता है। यही वजह है कि इसका सही चुनाव करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि अच्छे अंक लाकर यह आपकी रैंकिंग और चयन में बड़ा अंतर पैदा कर सकता है।

विज्ञापन

कौन सा विकल्प हो सकता है सबसे बेहतर?

यूं तो यूपीएससी की तैयारी के लिए सभी विषय ठीक माने जाते हैं, लेकिन अगर सबसे बेहतर की बात करें तो आर्ट्स स्ट्रीम को यूपीएससी के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। 

जैसे- राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन आदि। ये विषय न सिर्फ ऑप्शनल के तौर पर काम आते हैं। इसलिए अगर कोई उम्मीदवार शुरू से ही सिविल सेवा की तैयारी करना चाहता है, तो आर्ट्स एक समझदारी भरा चुनाव हो सकता है।

क्यों है फायदेमंद?

यूपीएससी की तैयारी करने वालों के बीच आर्ट्स स्ट्रीम सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, और इसकी कई वजहें हैं। सबसे पहली बात, आर्ट्स के कई विषय - जैसे राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन आदि - UPSC के सिलेबस से सीधा मेल खाते हैं, जिससे तैयारी आसान हो जाती है। 

इन विषयों की गहराई सीधे समाज और प्रशासन से जुड़ी होती है, जो जनरल स्टडीज और इंटरव्यू में भी बहुत मदद करते हैं। इसके अलावा, इनकी भाषा आसान होती है और ज्यादातर टॉपिक्स आसानी से समझ में आ जाते हैं, इसलिए आर्ट्स बैकग्राउंड वाले छात्रों को समझने और लिखने में सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed