UP Constable Recruitment 2022: कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन और क्या इस भर्ती में महिलाओं के लिए भी आरक्षित होंगी सीटें, जानें यहाँ
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बंपर बहाली निकलने वाली है। राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बंपर बहाली निकलने वाली है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस भर्ती के आयोजन के लिए अभी परीक्षा एजेंसी का चयन किया जाना है और यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो सकती हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UPPBPB परीक्षा एजेंसी का चयन होते ही इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारीकरके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर देगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस फ्री कोर्स UP Constable FREE Online Classes- Join Now (फ्री के लिए इस कोड का इस्तेमाल करें - UPEXAM100) की मदद से घर बैठे कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा सकते हैं।
क्या महिलाओं के लिए भी आरक्षित होंगी सीटें :
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में निकलने वाली कॉन्स्टेबल की भर्ती में महिलाओं को भी आरक्षण का लाभ दिया जा सकता है। दरअसल इस भर्ती में कुछ सीटेंलंबवत रूप से तथा कुछ सीटें क्षैतिज रूप से आरक्षित रहती हैं। राज्य में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल में महिलाओं को भी आरक्षण का लाभ मिला थाऔर इनके लिए 20 प्रतिशत सीटें क्षैतिज रूप से आरक्षित थी। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती में भी क्षैतिज रूप से20 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। अगर महिलाओं को इस आरक्षण का लाभ मिलता है तो कॉन्स्टेबल के 26,210 सीटों में से 5242 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं।
किन्हें मिल सकता है आवेदन का मौका और क्या होगी चयन प्रक्रिया :
यूपी पुलिस में कांस्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। साथही आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 से 22 साल तक हो सकती है। आवेदन करने के बाद इसमें चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखितपरीक्षा और फिर उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक माप परीक्षण (PST) तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। हालांकि, जरूरीयोग्यताओं तथा चयन प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करना चाहिए।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्तरेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भीएक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकतेहैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।