फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   When will the candidates get admission in NDA / NA and for how many days will they have to study-safalta

UPSC NDA 2022: कब तक अभ्यर्थियों को मिल जाएगा NDA/NA में प्रवेश और इसमें चयनित होने के बाद कितने दिनों तक करनी होगी पढ़ाई और ट्रेनिंग

Fri, 08 Jul 2022 11:11 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 08 Jul 2022 11:11 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर को आयोजित की जा सकती है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए कुल 400 अभ्यर्थियों को NDA और NA के लिए चयनित किया जाना है।
 

विज्ञापन
When will the candidates get admission in NDA / NA and for how many days will they have to study-safalta
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अब अभ्यर्थी जोर शोर सेअपनी तैयारियों में जुट गए हैं। NDA के 370 और NA के 30 सीटों के लिए आयोजित की जा रही इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए पांच लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन करने की उम्मीद जताई जा रहीहै। इसलिए इस परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को काफी बेहतर तैयारी की जरूरत पड़ेगी। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बनासकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक अभ्यर्थियों को मिल जाएगा NDA/NA में प्रवेश :

NDA/NA II परीक्षा 2022 का आयोजन NDA के 150वें कोर्स और 112वें इंडियन नेवल एकेडेमी कोर्स के लिए किया जा रहा है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन कोर्सेस की शुरुआत 2 जुलाई 2023 से होनी है। इसलिए इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया किसी भी हाल में 2 जुलाई 2023 से पहले पूरी कर ली जाएगी। गौरतलब है कि आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA/NA II 2022 के लिए लिखितपरीक्षा चार सितंबर को आयोजित की जा सकती है।

विज्ञापन

कितने साल तक करनी होती है पढ़ाई और ट्रेनिंग :

इस परीक्षा में सफल होकर NDA/NA में जाने वाले अभ्यर्थियों को पहले कुछ साल की पढ़ाई और ट्रेनिंग करवाई जाती है और इसके बाद कैडेट्स को सैन्यबलों में अफसरों के पदों पर कमीशन दिया जाता है। इसप्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होकर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में भर्ती होने वाले कैडेट्स को पहले तीन साल यहाँ पढ़ाई और ट्रेनिंग कराई जाती है और फिर आगे की ट्रेनिंग के लिए उन्हें विंग के अनुसार अलग-अलग संस्थानों में भेज दिया जाता है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आर्मी कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडेमी, देहरादून और नेवल कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिए भारतीय नौसेनाअकादमी, एझिमाला भेजा जाता है। जबकि एयर फोर्स (ग्राउंड ड्यूटी - नॉन टेक स्ट्रीम) के कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिए एयर फोर्स एकेडेमी, हैदराबाद और एयर फोर्स (ग्राउंड ड्यूटी - टेक स्ट्रीम) के कैडेट्स कोआगे की ट्रेनिंग के लिए एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज, बेंगलुरु भेज दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed