India Post Recruitment 2022: पांच जून तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया, बिना परीक्षा दिए मिलने वाली इस नौकरी में चयनित होने के बाद करने होंगे कौन से काम, जानें यहाँ
ग्रामीण डाक सेवकों के 38,926 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पांच जून तक चलेगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत दो मई से हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय डाक विभाग में इस वक्त ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 38 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और ये प्रक्रिया पांच जून को समाप्त हो जाएगी। दरअसल इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवकों के 38,926 पदों पर भर्ती के लिएआवेदन प्रक्रिया की शुरुआत दो मई 2022 से की थी। GDS के 38,926 पदों पर होने वाली भर्ती देश के अलग अलग सर्किलों में की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सबसे अधिक 4310 रिक्तियां तमिलनाडु सर्किल के लिए घोषित की गई हैं। वहीं, इसकेबाद 4,074 रिक्तियां मध्य प्रदेश सर्किल के लिए निकाले गए हैं। अभ्यर्थी सर्किल के अनुसार रिक्तियों की संख्या इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहेहैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
बिना परीक्षा दिए मिलेगी नौकरी :
ग्रामीण डाक सेवक के इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी परीक्षा के किया जाएगा। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति उनके दसवीं के मार्क्स के आधार पर की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के दसवीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इस मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाने वाले अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा।
करने होंगे कौन से काम :
इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को उनके पद के अनुसार डाक टिकट और स्टेशनरी बेचना, पोस्ट ऑफिस के खातों में पैसे जमा करना और निकालना, डाक का घर-घर जा कर वितरण करना तथा ब्रांच पोस्टमास्टर की उसके दैनिक आधिकारिक कार्यों में सहायता करनाजैसे काम करने होंगे। वहीं, अधिसूचना के मुताबिक बीपीएम के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 12 हजार रुपये प्रतिमाह तथा जीडीएस/एबीपीएम के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह की सैलरी दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए ये योग्यताएं भी हैं जरूरी :
ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास साइकिल चलाने का ज्ञान होना आवश्यक है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास आवश्यक रूप से साइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए।साथ ही अगर किसी अभ्यर्थी के पास स्कूटर या मोटर साइकिल चलाने का ज्ञान है तो इसे भी साइकिल चलाने का ज्ञान माना जा सकता है। इसके अलावा अभ्यर्थी जिस सर्किल की रिक्तियों के लिए आवेदन करेंगे, उनको उस सर्किल की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक है। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्टऔर वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भीइन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।