फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   What will be the work of the selected candidates on the posts of workshop staff in UP Police-safalta

UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का क्या होगा काम, यहां पढ़ें इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

Fri, 04 Feb 2022 05:36 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 04 Feb 2022 05:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस विभाग के रेडियो संवर्ग में वर्कशॉप स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
What will be the work of the selected candidates on the posts of workshop staff in UP Police-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस में वर्कशॉप स्टाफ भर्ती 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस विभाग के रेडियों संवर्ग में वर्कशॉप स्टाफ के पदों पर 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन अभ्यर्थी ने आईटीआई से डिप्लोमा कर रखा हो। दरअसल, यूपीपीआरपीबी ने कार्यशाला कर्मचारी के 120 पदों पर आवेदन मांगे हैं जिसमें 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका भी दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अवश्य विज़िट कर लें। इसके अलावा अगर आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स के लिए इन दिनों सफलता द्वारा FREE Current Affairs - Download Now कोर्स चलाया जा रहा है जिसे उम्मीदवार केवल ऊपर दिए गए लिंक की मदद से सबस्कराइब कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जान लें चयनित अभ्यर्थियों को क्या काम करना होगा 

उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यशाला कर्मचारी के पदों पर कराई जा रही भर्ती के अंतगर्त चयनित होने वाले उम्मीदवारों को यूपी पुलिस के द्वारा कम्यूनिकेशन के लिए उपयोग में लाए जाने वाले संयंत्रों की देखभाल, रखरखाव, मेन्टिनेस व तकनीकी खराबी को दुरुस्त करना या संबंधित कर्मचारियों से कराना होता है। इसके अलावा पुलिस वाहनों, राज्य के पुलिस स्टेशन में प्रयोग की जाने वाली रेडियो तकनीकी के सुगम संचालन की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी इन्हीं कर्मचारियों के कंधों पर होती है।  

विज्ञापन

ऐसी होगी चयन प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जनवरी से 28 फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट में उनके प्रदर्शन और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3  के तहत 21,700 रुपए से 69,100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा पुलिस के जवानों को दी जाने वाली अतिरिक्त सुविधाओं का भी लाभ दिया जाएगा। 

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed