फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   what is the mathematics of the number of vacancies-safalta

Delhi Police Recruitment 2022: कैटेगरी वाइज क्या है रिक्तियों की संख्या का गणित और सितंबर में होने वाली CBT में कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित, जानें यहाँ

Tue, 21 Jun 2022 04:30 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 21 Jun 2022 04:30 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस भर्ती का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
what is the mathematics of the number of vacancies-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आयोग ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे थे और इसके जरिये हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जानी है।आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 4 के अंतर्गत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये के बीच की सैलरी मिलेगी। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC कीअन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police FREE EBook:Download Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें   
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सिलेबस  
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सैलरी  
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एलिजिबिलिटी 

कैटेगरी वाइज क्या है रिक्तियों की संख्या का गणित :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों में से 217 पद जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, 50 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, 123 पद ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों केलिए, 59 पद एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए तथा 54 पद एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए है। वहीं हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों में से 24 पद जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, 6 पदईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, 14 पद ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए तथा 6-6 पद एससी और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए है। जबकि हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों में से 119 पदजनरल श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए, 28 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए, 67 पद ओबीसी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए तथा 32-32 पद एससी और एसटी श्रेणी की महिलाअभ्यर्थियों के लिए है।

विज्ञापन

CBT में कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा और आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले एक CBT में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके CBT में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग इस भर्ती की CBT में तकरीबन 16 से 17 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकतीहै और इन्हें फिजिकल टेस्ट्स के लिए बुला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed