फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   West Central Railway Apprentice Recruitment 2025: 10th-ITI Pass Candidate Apply for 2865 Posts; Know Details

RRB Apprenticeship: रेलवे में 10वीं-ITI पास के लिए मौका! 2865 पदों पर निकली भर्ती; इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

Sat, 23 Aug 2025 04:52 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 23 Aug 2025 04:52 PM IST
सार

Railway Recruitment 2025: पश्चिम मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 2,865 पदों पर उम्मीदवारों का चयन कर विभिन्न मंडलों और कार्यशालाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 30 अगस्त से शुरू होकर 29 सितंबर 2025 तक चलेंगे।

विज्ञापन
West Central Railway Apprentice Recruitment 2025: 10th-ITI Pass Candidate Apply for 2865 Posts; Know Details
रेलवे में अपरेंटिसशिप का मौका - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

West Central Railway Apprentice Recruitment 2025: पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने अप्रेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के तहत आयोजित होने वाली इस भर्ती के जरिए कुल 2,865 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती जबलपुर, भोपाल, मध्य प्रदेश और कोटा, राजस्थान डिवीजनों में होगी। आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

29 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू होकर 29 सितंबर 2025 (रात 12 बजे तक) चलेगी। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे के विभिन्न मंडलों और कार्यशालाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

RRB Recruitment 2025: रेलवे में निकली एक और भर्ती, सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर नौकरी का मौका; पढ़ें विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवीजन / वर्कशॉप सामान्य ओबीसी एससी एसटी
जबलपुर मंडल 457 172 85 307
भोपाल मंडल 226 83 42 151
कोटा मंडल 346 131 66 234
सीआरडब्ल्यूएस, भोपाल 54 20 10 38
डब्ल्यूआरएस, कोटा 59 24 11 43
मुख्यालय, जबलपुर 8 3 1 5
कुल 1150 433 215 778

योग्यता और आयु सीमा

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए सभी ट्रेड्स के अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। 

मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं होगा। चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसे उम्मीदवारों के दसवीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • 10वीं और आईटीआई की अंकसूची
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार तय किया गया है। सामान्य (जनरल), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को 141 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), महिला और दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 41 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed