फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Recruitment 2025: Indian Railways Announces 368 Vacancies for Section Controller Posts; Apply Online

RRB Recruitment 2025: रेलवे में निकली एक और भर्ती, सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर नौकरी का मौका; पढ़ें विवरण

Sat, 23 Aug 2025 03:22 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 23 Aug 2025 03:22 PM IST
सार

RRB Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती का एलान किया है। इच्छुक और योग्य स्नातक उम्मीदवार 15 सितंबर से 14 अक्तूबर तक अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
RRB Recruitment 2025: Indian Railways Announces 368 Vacancies for Section Controller Posts; Apply Online
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB Section Controller Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट अधिसूचना रोजगार समाचार पर प्रकाशित कर दी है। इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। अधिसूचना 23 अगस्त 2025 को जारी हुई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी और 14 अक्तूबर 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी। परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जो निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कुल रिक्तियां

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस बार सेक्शन कंट्रोलर पद पर कुल 368 रिक्तियां जारी की हैं। यह पद पे लेवल-6 (7th CPC के अनुसार) में आते हैं। सभी रिक्तियां देशभर के विभिन्न RRBs में वितरित की गई हैं और उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपने क्षेत्रीय RRB के अनुसार आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को कुछ निश्चित पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे। शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक पास होना अनिवार्य है, जबकि समकक्ष डिग्री भी मान्य होगी। आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों जैसे एससी/एसटी/ओबीसी/पूर्व सैनिक को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। 

चयन प्रक्रिया

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा, जो सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग विषयों पर आधारित होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन के चरण में  मूल प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। तीसरे चरण में मेडिकल टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवारों की A2 मेडिकल स्टैंडर्ड के अनुसार जांच की जाएगी। अंत में, फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जो CBT में प्रदर्शन तथा दस्तावेज और मेडिकल जांच के आधार पर तैयार होगी।

आवेदन शुल्क 

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला अभ्यर्थी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।

आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां दिए गए लिंक “CEN No. 04/2025 – Section Controller Recruitment” पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए विवरण (नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी) को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी संबंधी विवरण भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से करें।
  • सभी चरण पूरे करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed