फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WCD Chamarajanagar Recruitment Last Date Near for 223 Posts of Anganwadi Helper and Worker

सरकारी भर्ती : महिला और बाल विकास विभाग में आठवीं और 10वीं पास को सीधे मिलेगी नौकरी

Sun, 30 May 2021 02:13 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 30 May 2021 02:13 PM IST
सार

पदों का विवरण
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - 70
  • आंगनबाड़ी सहायक कार्यकर्ता  - 153

विज्ञापन
WCD Chamarajanagar Recruitment Last Date Near for 223 Posts of Anganwadi Helper and Worker
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप आठवीं या दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी के तलाश में है तो यह खबर आपके बेहद काम की है। महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों पर भर्ती शुरू हुई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31, मई, 2021 तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां
विज्ञापन


महिला और बाल विकास विभाग ने इस सीधी भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता 
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम आठवीं और दसवीं पास होना चाहिए।

पदों का विवरण

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - 70
  • आंगनबाड़ी सहायक कार्यकर्ता  - 153
इस भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 223 है। 

यह भी पढ़ें : इस मंत्रालय में मिल रहीं 24 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरियां, चूक मत जाना

महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 26 अप्रैल, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 31 मई, 2021

आयु सीमा 
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। 

चयन प्रकिया 
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : DSSSB Recruitment 2021: राष्ट्रीय राजधानी में 7000 से ज्यादा पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

ऐसे करें आवेदन
महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed