सरकारी भर्ती : आठवीं और दसवीं पास को यहां सीधे मिल रही हैं नौकरियां, जल्दी करें
इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप आठवीं या दसवीं पास हैं औऱ सरकारी नौकरी के तलाश में है तो यह खबर आपके बेहद काम की है। महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों पद भर्ती शुरू हुई है।
महिला और बाल विकास विभाग ने इस सीधी भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 26 अप्रैल, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 मई, 2021
यह भी पढ़ें : सीआईएल भर्ती 2021 : कोल इंडिया लिमिटेड में निकलीं बंपर भर्तियां, शानदार तनख्वाह
पदों का विवरण
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - 70
- आंगनबाड़ी सहायक कार्यकर्ता - 153
इस भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 223 है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम आठवीं और दसवीं पास होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : आईआईटी में दाखिले : क्या बदल सकती हैं जेईई एडवांस 2021 परीक्षा की तारीखें? यह है योजना
आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रकिया
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते है।