Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WBSSC releases final merit list for Assistant Teacher posts, more than 14000 candidates shortlisted

WB Teacher Recruitment: सहायक शिक्षक पदों के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी, 14000 से अधिक अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

Thu, 26 Sep 2024 11:48 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 26 Sep 2024 11:48 AM IST
सार

West Bengal Teacher Recruitment: बंगाल स्कूल सेवा आयोग ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद उच्च प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 14 हजार के अधिक उम्मीदवारों के नाम शामिल है।

विज्ञापन
WBSSC releases final merit list for Assistant Teacher posts, more than 14000 candidates shortlisted
West Bengal Teacher Recruitment - फोटो : freepik

विस्तार

West Bengal Teacher Recruitment: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। सूची में  शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार शामिल हैं, काउंसलिंग प्रक्रिया अक्टूबर 2024 के पहले सप्ताह के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


2016 में राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (SLST) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार कई कानूनी चुनौतियों के कारण अंतिम नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं, जिसके कारण उच्च न्यायालय ने पिछली चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। सूची में 14,000 से अधिक शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन


मैरिट सूची के लिए पात्र 14,052 उम्मीदवारों में से लगभग 9,000 को मुख्य पैनल में रखा गया है, बाकी को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। यह सूची डब्ल्यूबीएसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अदालत के आदेश के अनुपालन में अनियमितताओं वाले लोगों को शामिल नहीं करती है। इसके अतिरिक्त लगभग 100 उम्मीदवारों को उनके दस्तावेजों में समस्याओं के कारण बाहर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2014 से देरी का सामना कर रही है, जब उच्च प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के लिए अधिसूचना पहली बार जारी की गई थी। 


कथित अनियमितताओं को लेकर कई कानूनी अड़चनें और चुनौतियां सामने आईं, जिसके कारण अंततः उच्च न्यायालय से नए निर्देश मिले, जो अब अंतिम काउंसलिंग प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed