WBPSC Veterinary Officer Vacancy 2023: पशु चिकित्सा अधिकारी के 158 पद पर भर्ती की अधिसूचना जारी,ऐसे करें आवेदन
WBPSC Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल में पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पदों का विवरण- वेतनमान
उम्मीदवार एक मार्च से आठ मार्च, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने पशु संसाधन विकास विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार में पशु चिकित्सा अधिकारियों की कुल 158 रिक्तियों को अधिसूचित किया है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स स्तर -16 (56,100 - 1,44,300 रुपये) है।
पात्रता मापदंड
आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को 36 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विशेष रूप से योग्य उम्मीदवारों, या पहले से ही सरकार या किसी वैधानिक निकाय या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान की सेवा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
शैक्षिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन (बी.वी.एससी. और ए.एच.) या पशु चिकित्सा विज्ञान (बी.वी.एससी.) में डिग्री हो।
राज्य सरकार या भारत सरकार के किसी कानून के तहत स्थापित एक पशु चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकरण।
बंगाली या नेपाली का ज्ञान - मौखिक और लिखित दोनों।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को 210 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। पश्चिम बंगाल और पीडब्ल्यूडी के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।आयोग साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। यदि आवेदकों की संख्या बहुत अधिक है, तो साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट करने के लिए एक स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।