फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WBMSC Recruitment 2022 for more than 100 posts of Conservancy laborers , know eligibility sarkari naukri

WBMSC Recruitment 2022: पश्चिम बंगाल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में 100 से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें जरूरी योग्यता

Sun, 27 Mar 2022 01:38 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 27 Mar 2022 01:38 PM IST
सार

WBMSC Recruitment 2022: इस भर्ती के माध्यम से कुल 104 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
WBMSC Recruitment 2022 for more than 100 posts of Conservancy laborers , know eligibility sarkari naukri
WBMSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

WBMSC Recruitment 2022: पश्चिम बंगाल म्युनिसिपल सर्विस कमीशन (WBMSC) ने कंजर्वेंसी मजदूर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 मार्च से जारी होगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट mscwb.org के माध्यम से इसे पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

WBMSC Recruitment 2022: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
पश्चिम बंगाल म्युनिसिपल सर्विस कमीशन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में 24 अप्रैल तक का समय उपलब्ध है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले तक पूरा कर ले। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंटआऊट निकालना न भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

WBMSC Recruitment 2022: 104 पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती के माध्यम से कुल 104 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये और एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।

विज्ञापन

WBMSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बंगाली, अंग्रेजी और वर्नाकुलर (हिंदी, उर्दू, ओडिया और नेपाली) को लिखना और पढ़ना आना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और फील्ज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।  

WBMSC Recruitment 2022: कैसे करें अपना आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  mscwb.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed