फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WB SET 2022 Sarkari Naukri wbcsc revised exam time for assistant professor posts download admit card from wbcsconline.in

WB SET 2022: पश्चिम बंगाल कॉलेज सेवा आयोग ने डब्ल्यूबी सेट परीक्षा के समय में किया संशोधन, इस तारीख को होगा पेपर

Tue, 04 Jan 2022 04:49 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 04 Jan 2022 04:49 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल कॉलेज सेवा आयोग ने पश्चिम बंगाल राज्य पात्रता परीक्षा (डब्ल्यूबी सेट) के समय में बदलाव किया है। 9 जनवरी, 2022 को कुल 33 विषयों का पेपर होगा। उम्मीदवार wbcsconline.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
WB SET 2022 Sarkari Naukri wbcsc revised exam time for assistant professor posts download admit card from wbcsconline.in
WB SET 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल कॉलेज सेवा आयोग (डब्ल्यूसीएससी) ने आगामी पश्चिम बंगाल राज्य पात्रता परीक्षा (डब्ल्यूबी सेट) के समय में संशोधन किया है। डब्ल्यूबी सेट 2022 परीक्षा का आयोजन 9 जनवरी, 2022 को होगा। इसमें कुल 33 विषयों की परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें दो पेपर दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण का पेपर सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे के दौरान आयोजित किया जाएगा। दूसरा पेपर दोपहर 12 बजे से 2 बजे के दौरान आयोजित होगा। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे पहुंचना होगा। यह परीक्षा आयोग द्वारा राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया हुआ है। वे सभी आधिकारिक वेबसाइट wbcsconline.in पर जाकर परीक्षा की तिथि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

आयोग ने 16 अगस्त, 2021 को असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना जारी की थी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए 16 सितंबर, 2021 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 दिसंबर, 2021 को जारी कर दिए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक प्रवेश पत्र को डाउनलोड नहीं किया है, वे इसे जल्द से जल्द ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सभी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर कोरोना से जुड़े दिशा-निर्देशों का अच्छे से पालन करें। परीक्षा केंद्र में सभी को शारीरिक दूरी बनानी होगी और मुंह पर मास्क पहने रहना होगा।

विज्ञापन

 


WB SET 2022 का ये है परीक्षा पैटर्न

पेपर-1 की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और उम्मीदवारों से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे। पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा। पेपर- 2 के लिए उम्मीदवारों से कुल 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को कुल 120 मिनट का मिलेगा। दोनों पेपरों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन होगा।

 


WB SET 2022 प्रवेश पत्र को ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट wbcsconline.in पर जाएं।
  • उम्मीदवार लॉगिन पर जाएं, लॉगिन करने के लिए अपना नाम और पासवर्ड दर्ज करें
  • प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें
  • अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
  • अब अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed