फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WB Police Result 2022 WB police released result for Supervisor technical grade-2 exam sarkari result

WB Police Result 2022: पश्चिम बंगाल पुलिस वायरलेस सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें

Fri, 11 Mar 2022 05:16 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 11 Mar 2022 05:16 PM IST
सार

WB Police Result 2022: पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से जारी की गई सुपरवाइजर ग्रेड-2 भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को कुल 74 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
WB Police Result 2022 WB police released result for Supervisor technical grade-2 exam sarkari result
WB Police Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

WB Police Result 2022: पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को दुरसंचार विभाग के लिए में वायरलेस सुपरवाइजर (तकनीकी) ग्रेड-2 के पद के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे पश्चिम बंगाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन देखकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए अपने रोल नंबर, जन्मतिथि और शहर की जानकारी दर्ज करनी पड़ेगी। हम इस खबर में आपको अपना परिणाम चेक करने के तरीके बताएंगे।  

विज्ञापन


WB Police Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 31 अक्तूबर 2021 को पूरे राज्य में आयोजित की गई थी। इस प्रारंभिक परीक्षा में करीब 5 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में भाग ले सकते है। 
विज्ञापन


WB Police Result 2022: 74 पदों पर होंगी भर्तियां
पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से जारी की गई सुपरवाइजर ग्रेड-2 भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को कुल 74 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, पीएमटी, पीईटी और अंतिम प्रतियोगी परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


WB Police Result 2022 : कैसे जांचे परिणाम 

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम जांच सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं। 

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।

3. अब संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 

4. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 

5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed