फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WB Police Recruitment 2021 Wireless operator and Wireless Supervisor Technical Grade II post

इस राज्य के पुलिस विभाग में फिर निकली बड़ी भर्ती, यहां से लें आवेदन की पूरी जानकारी

Sun, 21 Feb 2021 03:11 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 21 Feb 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
WB Police Recruitment 2021 Wireless operator and Wireless Supervisor Technical Grade II post
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती - फोटो : पश्चिम बंगाल पुलिस

WB Police Recruitment 2021: अगर आप पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां शुरू हुई हैं। ये भर्तियां वायरलेस सुपरवाइजर और वायरलेस ऑपरेटर के 1325 पदों के लिए है। इससे पहले हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस ने कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर (एसआई) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हुई है। पिछले माह ही राज्य पुलिस भर्ती में कांस्टेबल के 8,632 पदों और एसआई के 1088 पदों सहित कुल 9,720 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए थे। 

विज्ञापन

22 तक कर सकते हैं आवेदन
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मार्च रखी गई है। जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 24 मार्च, 2021 तक है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुलिस वायरलेस ऑपरेटर के 1126 और वायरलेस सुपरवाइजर ग्रेड-II के 84 पदों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रकिया 22 फरवरी से शुरू हो गई है और अगले महीने की 22 तारीख तक चलेगी। अभ्यर्थी हर हाल में 22 मार्च, 2021 तक अपना आवेदन जमा कर लें।

यह भी पढ़ें : BRO Recruitment 2021: बीआरओ में 459 पदों पर शुरू हुई सरकारी भर्ती  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • सबसे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in है।
  • यहां आप नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए साइन अप करें।
  • निर्देशों के अनुसार चरण दर चरण आवेदन भरें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद आप आवेदन शुल्क भुगतान करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान, ऑनलाइन या ऑफलाइन चालान के माध्यम से करें। 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।  
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed