फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WB Police Recruitment 2021 for 9720 SI & Constable posts begin today on wbpolice.gov.in

WB Police Recruitment 2021: पुलिस कांस्टेबल व एसआई के 9 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Fri, 22 Jan 2021 04:53 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 22 Jan 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
WB Police Recruitment 2021 for 9720 SI & Constable posts begin today on wbpolice.gov.in
नौकरी

WB Police Recruitment 2021: पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर (एसआई) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांस्टेबल के लिए 8,632 पदों और एसआई के 1088 पदों सहित कुल 9,720 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी रखी गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: भारतीय सेना, डाक विभाग, हाईकोर्ट समेत कई विभागों में नौकरी के मौके, करें
विज्ञापन



9 हजार से ज्यादा पदों के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
पुलिस कांस्टेबल और एसआई के 9720 पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रकिया आज यानी कि 22 जनवरी से शुरू हो गई है और अगले महीने की 20 तारीख तक चलेगी। अभ्यर्थी हर हाल में 20 फरवरी तक अपना आवेदन कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UPSC सिविल सेवा परीक्षा से आप भी बन सकते हैं लोक सेवा अधिकारी, ध्यान रखें ये तारीखें

 
पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल भर्ती तारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 22 जनवरी, 2021
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी, 2021
ऑनलाइन एप्लीकेशन में मॉडिफिकेशन 22 जनवरी से लेकर 20 फरवरी 2021 तक
सेव एप्लीकेशन में मॉडिफिकेशन 22 जनवरी से 23 फरवरी 2021 तक
ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड 22 जनवरी से 20 फरवरी 2021 तक
प्राप्ति रसीद का पुनर्मुद्रण 22 जनवरी से 24 फरवरी 2021 तक


ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 
-सबसे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in है।
-यहां आप नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए साइन अप करें।
-निर्देशों के अनुसार चरण दर चरण आवेदन भरें।
-आवेदन फॉर्म भरने के बाद आप आवेदन शुल्क भुगतान करें।
-आवेदन शुल्क का भुगतान, ऑनलाइन या ऑफलाइन चालान के माध्यम से करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed