फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   vijay kumar become topper in apo exam

किसान के बेटे ने एपीओ परीक्षा में किया टॉप

Sat, 05 Mar 2016 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 11:43 AM IST
सार

  • एपीओ-2011 के टॉपर बनें विजय कुमार रावत
  • सफलता में भावी पत्नी बनी प्रेरणा
  • परिवार में पहले व्यक्ति, जो सरकारी नौकरी करेंगे

विज्ञापन
vijay kumar become topper in apo exam
एपीओ परीक्षा

विस्तार

एपीओ-2011 के टॉपर विजय कुमार रावत के पिता राम प्रसाद लखनऊ के मलिहाबाद के गांव के किसान हैं। माता-पिता दोनों अनपढ़ हैं, लेकिन बेटा न सिर्फ उनका बल्कि, पूरे गांव की शान बन गया। विजय के इस सफलता में प्रेरणा बनी उनकी भावी पत्नी। दोनों की इसी 22 अप्रैल को शादी तय है।
विज्ञापन


लखनऊ जिला कचहरी में वकालत कर रहे विजय का कहना है कि उनके परिवार में वह पहले व्यक्ति हैं जो सरकारी नौकरी करेंगे। उनका कहना है कि जिनसे उनकी शादी होने वाली है वह सीतापुर में प्राथमिक शिक्षक हैं। साथ में लखनऊ विश्वविद्यालय में शोधछात्रा हैं। उन्होंने ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लगातार प्रेरित किया और उसी का नतीजा सामने है।
विज्ञापन


विजय ने बताया कि यह उनकी पहली भर्ती परीक्षा थी, जिसमें वह सफल भी हुए। विजय न्यायिक क्षेत्र में ही आगे जाना चाहते हैं और पीसीएस-जे की तैयारी कर रहे हैं। दूसरे स्थान पर रहने वाली स्मृति चौरसिया के पिता रामकृष्ण हाईकोर्ट के लखनऊ ऑफिस में डिप्टी रजिस्ट्रार हैं। वह सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस, पीसीएस-जे समेत कई परीक्षाओं के साक्षात्कार में भी वह शामिल हो चुकी हैं, लेकिन अंतिम तौर पर सफलता अब मिली है। तीसरे स्थान पर रहने वाले अमित कुमार यादव भी गाजीपुर के पहलवानपुर गांव के छोटे से किसान मानिकराज सिंह यादव के पुत्र हैं। अमित ने इलाहाबाद में ही स्नातक की पढ़ाई पूरी की और तैयारी में जुट गए। अमित इससे पहले लोअर सबऑर्डिनेट-2008 में ऑडिटर पद पर चयनित हो चुके हैं और इस समय मेरठ में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed