फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   vaccancy in army.

चूक ना जाए मौका, सरकारी नौकरी से जुड़ी तीन जरूरी खबरें

Thu, 15 Jan 2015 03:07 PM IST
ब्यूर/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूर/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 15 Jan 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
vaccancy in army.

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से केन्द्रीय सुरक्षा बल के लिए हजारों सिपाही पदों पर भर्ती की घोषणा 24 जनवरी को होगी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, और एसएसबी में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए केन्द्रीयकृत व्यवस्था के जरिए लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा एवं मेडिकल के आधार पर चयन होगा। आईटीबीपी एवं असम राइफल्स के लिए अलग पदों पर भी भर्ती एसएससी करवाएगा।

विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग ने 2013-14 में सिपाही भर्ती परीक्षा में होने वाली परेशानियों और कोर्ट में लगातार परीक्षा से जुड़े वादों के लंबित होने के कारण परीक्षा से किनारा कर लिया था। 2014 में संबंधित विभागों की ओर से सीधी भर्ती के दौरान लगातार आ रहे आरोपों को देखते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कर्मचारी चयन आयोग को फिर से सिपाही भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन


एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि उनके क्षेत्र में सबसे अधिक परीक्षार्थी सिपाही भर्ती के लिए दावेदारी करते हैं, मध्य क्षेत्र में लगभग 10 हजार पदों पर चयन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार शिक्षामित्रों का फंस गया रिजल्ट

vaccancy in army.

प्रदेश सरकार की ओर से प्रशिक्षण देकर शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाने की मुहिम को झटका लग सकता है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने अप्रशिक्षित शिक्षामित्रों को बीटीसी प्रशिक्षण का परिणाम 28 दिसंबर को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 91200 शिक्षामित्र पंजीकृत थे, इसमें 69739 पास, 913 फेल एवं 19766 के परिणाम अपूर्ण पाए गए थे। परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के कारण लगभग 25 हजार अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में फंस गया है।

इस परिणाम में अप्रशिक्षित एवं स्नातक शिक्षामित्रों का पत्राचार बीटीसी द्विवर्षीय पाठ्यक्रम एवं समाज कल्याण विभाग से जुड़े प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों का दूरस्थ शिक्षा विधि से बीटीसी प्रशिक्षण पाने वाले अभ्यर्थी शामिल हैं

परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी परिणाम में नाम, विषय, रोलनंबर, अंकों और प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों में गड़बड़ी सामने आई है। इन अभ्यर्थियों ने बुधवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर अंकपत्रों की गड़बड़ी ठीक करने की मांग की।

राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

vaccancy in army.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसी के साथ परीक्षा टाले जाने की संभावना भी खत्म हो गई है। राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा 25 जनवरी को है। इसी दिन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी भर्ती परीक्षा भी है।

इसकी वजह से लाखों अभ्यर्थियों को एक अवसर से वंचित होना पड़ेगा। इसलिए अभ्यर्थी एक परीक्षा टाले जाने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट जाने की भी घोषणा की है। अभी तक दोनों परीक्षाओं का प्रवेश पत्र जारी नहीं हुआ था।

ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा टाले जाने की उम्मीद थी लेकिन राजस्व निरीक्षक भर्ती का का प्रवेश पत्र जारी होने के बाद यह अटकलबाजी खत्म हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed