फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स डिपार्टमेंट में निकली भर्ती, 16000 रुपए होगी सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड ने कुल 45 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है जिसमें टेक्निकल (प्रोसेस) के पदों को भरा जाएगा। निर्धारित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से केमेस्ट्री/इंटस्ट्रीयल केमेस्ट्री में स्नातक होना जरूरी है या सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त संस्थान से केमीकल इंजीनियरिंग/केमीकल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए। इन पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट का प्रावधान है। इन पदों पर आयु सीमा का गणना 1 अगस्त, 2016 से की जाएगी। निर्धारित पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 16,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।
ऑनलाइन होंगे आवेदन
इन पदों पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार दिये गये आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड कर उस भरें। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र की प्रतियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। निर्धारित पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर, 2016 तय की गई है। निर्धारित पदों पर आवेदन शुल्क के तौर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग को 500 रुपये ऑनलाइन के माध्यम से जमा करना होगा। इन पदों पर आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन नि:शुल्क है। निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से होगा। विज्ञप्ति से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार www.fact.co.in पर लॉग इन करें।