फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   vacancy in Bharat Sanchar Nigam Limited for post of Junior engineer

नौकरियां ही नौकरियांः भारत संचार निगम लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के लिए वैकेंसी

Thu, 04 Jan 2018 08:10 AM IST
जॉब डेस्क/ अमर उजाला
जॉब डेस्क/ अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
vacancy in Bharat Sanchar Nigam Limited for post of Junior engineer
जॉब - फोटो : SOURCE
भारत संचार निगम लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर 03 जनवरी, 2018 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे...
विज्ञापन


www.bsnl.co.in
www.internalexam.bsnl.co.in


जूनियर इंजीनियर
शैक्षणिक योग्यताः उम्मीदवारों का 10+2 या समकक्ष या 10वीं के साथ टेलीकम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रिकल/ रेडियो/ कंप्यूटर/ इंस्ट्रूमेंटेशन/ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में आईटीआई किए होना जरूरी है।

पढ़ें:- पार्ट टाइम जॉब के 8 नायाब नुस्खे, चंद घंटों में करें मोटी कमाई
विज्ञापन


आयु सीमाः अधिकतम 55 वर्ष

आवेदन शुल्क
ओपन वर्ग/ अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 500 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित है।

आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट 'www.bsnl.co.in' पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट
-परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
-पेपर दो भागों में होगा। पहले पेपर में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
-दूसरे पेपर में डिपार्टमेंटल प्रैक्टिस से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
-पेपर के लिए कुल समय (प्रातः 11 से दोपहर 02 बजे के बीच) 3 घंटा होगा।
 

kvs: में 1,017 पदों पर भर्ती

vacancy in Bharat Sanchar Nigam Limited for post of Junior engineer
JOB BANK
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने लोअर डिवीजन क्लर्क, अपर डिवीजन क्लर्क, लाइब्रेरियन, डिप्टी कमिश्नर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट कमिश्नर, फाइनेंसियल ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर एवं अन्य रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत जारी पदों की कुल संख्या 1,017 है। इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 11 जनवरी, 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं...

www.kvsangathan.nic.in

पदः लोअर डिवीजन क्लर्क
कुल पदः 561

शैक्षणिक योग्यताः 12 वीं पास या समकक्ष योग्यता और कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट में 40 शब्द प्रति मिनट व हिंदी टाइपिंग टेस्ट में 30 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति साथ ही हिंदी एवं कंप्यूटर की जानकारी भी आवश्यक है।

आयु सीमाः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 31 जनवरी, 2018 के आधार पर की जाएगी।
वेतनमानः चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 19,900-63,200 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

पदः अपर डिवीजन क्लर्क
कुल पदः 146


शैक्षणिक योग्यताः स्नातक डिग्री

आयु सीमाः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 31 जनवरी, 2018 के आधार पर की जाएगी।

वेतनमानः चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 25,500-81,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

पदः लाइब्रेरियन
कुल पदः 214


शैक्षणिक योग्यताः लाइब्रेरी सांइस में स्नातक डिग्री या स्नातक डिग्री के साथ लाइब्रेरी सांइस में एक वर्ष का डिप्लोमा और अंग्रेजी एवं हिंदी की जानकारी।

आयु सीमाः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 31 जनवरी, 2018 के आधार पर की जाएगी।

वेतनमानः चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 44,900-1,42,400 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

असिस्टेंट कमिश्नर

vacancy in Bharat Sanchar Nigam Limited for post of Junior engineer
job
पदः असिस्टेंट कमिश्नर
कुल पदः 13


शैक्षणिक योग्यताः न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और बीएड डिग्री या समकक्ष योग्यता।

आयु सीमाः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 31 जनवरी, 2018 के आधार पर की जाएगी।

वेतनमानः चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 78,800-2,09,200 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

पदः एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
कुल पदः 07


शैक्षणिक योग्यताः स्नातक डिग्री के साथ तीन वर्ष का निर्धारित अनुभव।

आयु सीमाः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 31 जनवरी, 2018 के आधार पर की जाएगी।

वेतनमानः चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 56,100-1,77,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

पदः असिस्टेंट
कुल पदः 27


शैक्षणिक योग्यताः स्नातक डिग्री के साथ तीन वर्ष का निर्धारित अनुभव।

आयु सीमाः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 31 जनवरी, 2018 के आधार पर की जाएगी।

वेतनमानः चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 35,400-1,12,400 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

पदः असिस्टेंट इंजीनियर

कुल पदः 01 (ओबीसी)

शैक्षणिक योग्यताः इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री के साथ दो वर्ष का निर्धारित अनुभव या अन्य निर्धारत योग्यताएं।

आयु सीमाः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 31 जनवरी, 2018 के आधार पर की जाएगी।

वेतनमानः चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 44,900-1,42,400 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

पदः डिप्टी कमिश्नर

कुल पदः 04

शैक्षणिक योग्यताः मास्टर डिग्री के साथ बीएड डिग्री और असिस्टेंट कमांडर के रूप में पांच वर्ष की नियमित सेवा या अन्य निर्धारत योग्यताएं।

आयु सीमाः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 31 जनवरी, 2018 के आधार पर की जाएगी।

वेतनमानः चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 78,800-2,09,200 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क: इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित/ अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तहत 750 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ महिला/ विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। 

आवेदन प्रक्रियाः इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया: आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण/ लिखित परीक्षा/ कुशल परीक्षण और साक्षात्कार पर आधारित होगा।

इंजीनियर व ऑफिसर बनने का अवसर

vacancy in Bharat Sanchar Nigam Limited for post of Junior engineer
JOBS
सीडैक, पुणे में प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट ऑफिसर और प्रोजेक्ट एसो‌सिएट्स के 33 पद खाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर 08 जनवरी, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं...

www.cdac.in

प्रोजेक्ट इंजीनियर (11)

शैक्षणिक योग्यताः कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ आईटी में बीई/ बीटेक डिग्री, या एमसीए, या कंप्यूटर साइंस/ आईटी में एमएससी डिग्री व एक वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन एक्सपीरियंस

अनुभवः बीई/बीटेक के लिए 02 वर्ष व एमएससी डिग्रीधारकों के लिए 01 से 03 वर्ष का अनुभव

आयु सीमाः इन पदों पर 37 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमानः चयनित आवेदकों को 31,000 रुपये से 34,100 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

प्रोजेक्ट ऑफिसर (11)
शैक्षणिक योग्यताः दो वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में 7-9 वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन एक्सपीरियंस

आयु सीमाः इन पदों पर 50 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमानः चयनित आवेदकों को 41,850 रुपये से 46,035 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

प्रोजेक्ट एसोसिएट्स (11)
शैक्षणिक योग्यताः साइंस/इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में प्रथम श्रेणी में स्नातक/परास्नातक और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में 5-7 वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन एक्सपीरियंस

आयु सीमाः इन पदों पर 35 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमानः चयनित आवेदकों को 25,000 रुपये से 27,500 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

आवेदन शुल्क
इन पदों पर सभी वर्ग के उम्मीदवार निःशुल्‍क आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए आवेदकों को टीए/डीए नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed