फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   uttar pradesh b.ed examination 2015 date announced

यूपी: बीएड प्रवेश परीक्षा 2015 की घोषणा, जानिए पूरा कार्यक्रम

Wed, 04 Feb 2015 04:05 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh b.ed examination 2015 date announced

यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध, सहयुक्त तथा घटक महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2015 से 2017 के बीएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सरकारी टीचर बनने के लिए बीएड योग्यता होनी जरूरी है। इस परीक्षा को लखनऊ विश्वविद्यालय आयोजित करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में आवेदन करने वाले युवाओं की शैक्षिक योग्यता स्नातक (न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक) रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी, 2015 से प्रारंभ है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों को एक लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा 25 अप्रैल, 2015 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें, आवेदन

uttar pradesh b.ed examination 2015 date announced

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए तथा आरक्षित वर्ग को 550 रुपए परीक्षा शुल्क निर्धारित किए गए हैं।

अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क केवल एचडीएफसी बैंक में चालान या डेबिट/क्रेडिट कार्ड अथवा नेटबैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए संबंधित वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करने के बाद चालान फॉर्म डाउनलोड करके परीक्षा शुल्क जमा कर सकते है।

ऑनलाइन पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 07 मार्च, 2015 तथा चालान द्वारा परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 09 मार्च, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर उसका प्रिंटआउट, भुगतान प्रमाण पत्र के साथ दिए गए पते 'समन्वयक, राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा सत्र 2015-2017, जंतु विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ-226007' पर दिनांक 15 मार्च, 2015 तक भेजे। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.lkouniv.ac.in/ या http://www.upbed.nic.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed