फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPTET Exam Postponed 2021-safalta

UPTET Exam Postpone 2021: मुस्तैदी के बाद भी लीक हो गया यूपीटेट का प्रश्नपत्र, क्या ऑनलाइन मोड में कराया जाएगा दोबारा एग्जाम

Sun, 28 Nov 2021 05:21 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 28 Nov 2021 05:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के कारण 28 नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इन अभ्यर्थियों का एक माह बाद पुन: एग्जाम कराया जाएगा।  

विज्ञापन
UPTET Exam Postponed 2021-safalta
मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाने वाली जूनियर व प्राइमरी लेवल की शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए अनिवार्य की गई यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Exam 2021) का प्रश्नपत्र एग्जाम से पहले ही लीक हो जाने के कारण 28 नवंबर को होने वाले यूपी टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट को रद्द कर दिया गया है। ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाने वाले इस एग्जाम का पेपर लीक होने के चलते परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा पुन: इन परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड में कराया जा सकता है। हालांकि अभी इस संबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में प्रतियोगी स्टूडेंट्स को एग्जाम रेगुलेटरी ऑफ उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके साथ ही सफलता डॉट कॉम के जरिए यूपीटीईटी में बैठने वाले स्टूडेंट्स सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले खास फ्री प्रैक्टिस कोर्स बैच की भी मदद ले सकते हैं। इस निशुल्क  बैच को ज्वॉइन करने के लिए FREE UPTET Courses & E-Books पर क्लिक करना होगा।

विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए क्या किए गए थे इंतजाम 

परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश ने पहली बार इस परीक्षा में लाइव सीसीटीवी सर्विलांस के मध्याम से परीक्षा केंद्रों पर राज्य कंट्रोल रूम से निगरानी किए जाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन पहली पाली में होने वाली परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक हो जाने के बाद इन एग्जाम को पोस्टपोंड कर दिया गया है। अब यह परीक्षा एक माह बाद दोबारा आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

क्या फिर से मांगे जाएंगे आवेदन    

यूपी टेट एप्लीकेंट्स को इसके लिए पुन: आवेदन नहीं करना होगा और न ही आवेदन फीस दोबारा नहीं देनी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक जिन उम्मीदवारों ने आवेदन कर रखा है। एक माह बाद केवल उन्हीं उम्मीदवारों की पुन: परीक्षा कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने छात्र-छात्राओं को होना था परीक्षा में शामिल

यह परीक्षा रविवार को प्रदेश भर में दो पालियों  में सम्पन्न कराई जानी थी। इस एग्जाम में करीब 21,65,181 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिसके लिए राज्य में लगभग 4,309 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। दो पालियों में होने वाले यह एग्जाम सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढ़ाई बजे से साढ़े पांच बजे तक कराई जानी थी।

UP-TET की करें घर बैठे फ्री में पक्की तैयारी 

अगर आप भी यूपी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए आयोजित की जाने वाली टीईटी की घर बैठे बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे सभी कैंडिडेट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। जहां अभ्यर्थियों को फ्री मॉक टेस्ट, फ्री ई-बुक्स आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed