UPTET Answer key 2021: आज यूपीटीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख, ऐसे दें चुनौती
UPTET Answer key 2021: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। इसके बाद प्राधिकरण एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPTET Answer key 2021: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण, ने 27 जनवरी, 2022 को यूपी टीईटी की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया था। प्राधिकरण ने इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। उम्मीदवार एक फरवरी, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर सभी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन करना होगा।
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। इसके बाद प्राधिकरण 23 फरवरी को एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। इसी अंतिम उत्तर कुंजी पर परिणाम आधारित होंगे।
UPTET Answer key 2021: 23 जनवरी को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 का आयोजन 23 जनवरी को सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 पाली सुबह 10 से 12 और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक हुई थी।
UPTET Answer key 2021: यूपी टीईटी 2021 से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां
1. यूपी टीईटी परीक्षा की तारीख- 23 जनवरी, 2022
2. अंतरिम उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख- 27 जनवरी, 2022
3. आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख- 01 फरवरी, 2022
4. अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख- 23 फरवरी, 2022
5. परिणाम जारी होने की तारीख- 25 फरवरी, 2022
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 में करीब 21 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर चयनित उम्मीदवीरों को यूपी सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) कक्षाओं को पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाता है।
UPTET Answer key 2021: UPTET Answer Key 2021: कैसे दर्ज कराएं आपत्ति?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे यूपी टीईटी 2021 की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।
6. अब आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. अब आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।