फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Releases out Answer Key for 5512 Posts Including Junior Assistant and Assistant Clerk; Download Here

UPSSSC: कनिष्ठ सहायक और जूनियर क्लर्क सहित 5512 पदों के लिए जारी हुई संशोधित उत्तर कुंजी; यहां से करें डाउनलोड

Sat, 30 Aug 2025 04:15 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 30 Aug 2025 04:15 PM IST
सार

UPSSSC Junior Assistant: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर सहायक, क्लर्क और अन्य 5512 पदों के लिए संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC Releases out Answer Key for 5512 Posts Including Junior Assistant and Assistant Clerk; Download Here
Answer Key - फोटो : Freepik

विस्तार

UPSSSC: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर की मुख्य परीक्षा 2025 के लिए संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवारों द्वारा भेजी गई आपत्तियों को निपटाने के बाद, प्रश्नों की मास्टर सेट की संशोधित उत्तर कुंजी विस्तृत विवरण सहित आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन


विज्ञापन

29 जून को आयोजित हुई परीक्षा

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर III की लिखित परीक्षा 29 जून को पूरे प्रदेश के 21 जिलों में 541 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दो घंटे की अवधि (10 बजे से 12 बजे तक) में संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 5512 पदों पर आवेदन किया गया था, जिसमें 243,981 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। परीक्षा में कुल 139,462 उम्मीदवार उपस्थित रहे। वहीं 104,519 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।

इस दिन जारी हुई अनंतिम उत्तर कुंजी

30 जून 2025 को यूपीएसएसएससी ने लिखित परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की थी, ताकि उम्मीदवार अपने उत्तरों का प्रारंभिक सत्यापन कर सकें। इसके बाद 3 जुलाई 2025 को उम्मीदवारों के लिए आपत्तियां दर्ज कराने का लिंक भी वेबसाइट पर अपलोड किया गया, जिससे यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो वह उसे दर्ज करा सके।

परीक्षा में सुरक्षा और पहचान की पूरी व्यवस्था

परीक्षा के दौरान कड़ी व्यवस्था की गई। प्रवेश पत्र को बारीकी से देखा गया और अभ्यर्थियों के पहचान संबंधी अभिलेखों का उनकी फोटो से मिलान किया गया। यदि किसी अभ्यर्थी की पहचान को लेकर कोई संदेह या विवाद उत्पन्न होता, तो उस प्रकरण की सूचना हेल्प डेस्क पर तैनात प्रभारी और केंद्र अधीक्षक को दी जाती।

परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और परीक्षार्थियों के बायोमेट्रिक डेटा को कैप्चर करने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने परीक्षा कक्ष के अंदर सभी परीक्षार्थियों का डेटा रिकॉर्ड कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed