UPSSSC ASO/ARO Answer Key: यूपीएसएसएसी ने जारी की एएसओ, एआरओ समेत विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी
UPSSSC ASO/ARO Answer Key: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से एएसओ और एआरओ भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 22 मई, 2022 को किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC ASO/ARO Answer Key: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/UPSSSC की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सहायक अनुसंधान अधिकारी और यूपी संयुक्त अपर डिवीजन / लोअर डिवीजन सहायक परीक्षा, 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया गया है। उत्तर कुंजी बीते बुधवार 31 अगस्त, 2022 को जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी UPSSSC ASO/ARO Answer Key को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताएंगे इसकी पूरी प्रक्रिया...
UPSSSC ASO/ARO Answer Key: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से एएसओ और एआरओ भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 22 मई, 2022 को किया गया था। इस परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को 12 जुलाई, 2022 को किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 904 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है।
वहीं, दूसरी ओर UPSSSC कंबाइंड असिस्टेंट भर्ती परीक्षा, 2022 का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा की उत्तर कुंजी को 18 जुलाई, 2022 को जारी कर दिया गया था। इ भर्ती के माध्यम से कुल 76 अपर और लोअर डिवीजन क्लर्क के रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है।
UPSSSC ASO/ARO Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार परीक्षा की उत्तर कुंजी को नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब संबंधित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
- उत्तर का मिलान करें।