UPSSSC Recruitment: अगर आपके पास भी है पीईटी 2021 का वैध स्कोरकार्ड, तो बन सकते हैं वन दारोगा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन दारोगा के सैकड़ों पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिन उम्मीदवारों के पास पीईटी -2021 का स्कोरकार्ड है, वो पात्रता की जांच कर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड के सैकड़ों पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो जाएगी, जिसकी अंतिम तिथि 6 नवंबर है। इस भर्ती में न्यूनतम 21 वर्ष की आयुसीमा वाले कैंडिडेट्स ही शामिल हो सकते हैं। जबकि भर्ती की अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष है। हालांकि आरक्षित वर्ग के युवाओं को अधिकतम आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी। भर्ती संबंधी किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। वहीं अगर आप साल 2022 में आयोजित किए जाने वाले पीईटी की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई UPSSSC PET Ebook - Download Now की मदद ले सकते हैं।
क्या है पदों की कुल संख्या
यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने वन दारोगा मुख्य परीक्षा के अंतर्गत प्रधान मुख्य वन रक्षक, वन एवं वन्यजीव विभाग यूपी के अधीन वन दारोगा के कुल 701 पदों पर भर्तियां आयोजित की है। इसमें सामान्य वर्ग के 288, अन्य पिछड़ा वर्ग के 163, आर्थिक पिछड़ा वर्ग के 70 अनुसूचित जाति के 160 व अनुसूचित जनजाति के 20 पदों पर भर्ती होगी। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
कब तक वैलिड है आपका स्कोरकार्ड
UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली PET की वैलिडिटी एक साल तक की है। इसलिए PET 2021 का स्कोरकार्ड उसके जारी किए जाने की तारीख से एक साल तक यानी 27 अक्तूबर 2022 तक वैलिड रहेगा। आयोग द्वारा 27 अक्तूबर 2022 से पहले निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में अभ्यर्थी PET 2021 के स्कोरकार्ड के आधार पर हिस्सा लेंगे और इसके बाद कि भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियोंको PET 2022 के स्कोरकार्ड की जरूरत पड़ेगी।
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदारअंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।