UPSSSC PET Result 2021: जानें कब जारी होने वाला है पीईटी का परिणाम, क्या है अब तक का लेटेस्ट अपडेट
उत्तर प्रदेश में पहली बार यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन की ओर से पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। अब इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसके रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। अनुमान है कि जल्द ही इसके रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बीते 24 अगस्त को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा सम्पन्न करा ली है। इस परीक्षा में करीबन 21 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इस पात्रता परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को अब इसके रिजल्ट के जारी किए जाने का इंतजार बना है। हालांकि एग्जाम के सभी परीक्षा प्रश्न पत्रों को आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। ताकि परीक्षार्थी अपने सही आन्सर का अनुमान लगा कर अपने परिणाम का अंदाजा लगा सकें। आपको बता दें कि आज हम इस इस आर्टिकल में परिणाम घोषित किए जाने को लेकर कुछ ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं जिन्हें अभ्यर्थी इस तरह से समझ सकते हैं। लेकिन उससे पहले अगर आपको किसी भी जल्द ही होने वाली किसी प्रतियोगी परीक्षा का रिवीजन करना है या अपनी तैयारी पक्की ककरना चाहते हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री-कोर्स या फ्री मॉक टेस्ट ज्वॉइन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UPSSSC PET 2021: इस परीक्षा में क्या होगा कट ऑफ और कितने प्रश्न सही करने होंगे
कब तक जारी होगा रिजल्ट
आपको बता दें कि यूपीएसएसएससी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा का रिजल्ट सितंबर माह के पहले सप्ताह तक घोषित कर सकता है। इसके लिए आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को इस परिणाम के इंतजार है वह समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए।
करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।