फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2022: PET will be conducted in four shifts, know in which mode the exam will be held-safalta

UPSSSC PET 2022: चार पाली में होगा PET का आयोजन, जानें किस मोड में होगी परीक्षा

Mon, 26 Sep 2022 04:43 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 26 Sep 2022 04:43 PM IST
सार

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर 2022 को किया जाना है। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2022: PET will be conducted in four shifts, know in which mode the exam will be held-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य की एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है और इसके द्वारा राज्य में कई भर्तियों का आयोजन किया जाता है। UPSSSC राज्य में जल्द ही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का भी आयोजन करने जा रही है। दरअसल UPSSSC द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक PET 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर 2022 को किया जाना है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PET 2022 का आयोजन राज्य के सभी जिलों में किया जाएगा। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर को दो दो पालियों यानी कुल चार पालियों में आयोजित की जा सकती है। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड सितंबर महीने के आखिरी तक जारी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी PET 2022 में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET FREE Ebooks: Download Now की सहायता ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
UPSSSC PET Admit Card Direct Link 
 
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF 
UPSSSC PET सिलेबस     
UPSSSC PET एग्जाम डेट 

किस मोड में होगी परीक्षा और किन भाषाओं में पूछे जाएंगे प्रश्न :

राज्य में दूसरी बार होने जा रही PET ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जा सकती है। दरअसल UPSSSC की अन्य परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाती हैं और साथ ही PET 2021 का आयोजन भी ऑफलाइन मोड में ही किया गया था। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET 2022 का आयोजन भी ऑफलाइन मोड में ही किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों से हिंदी तथा इंग्लिश भाषाओं में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। PET 2021 में भी अभ्यर्थियों से हिंदी और इंग्लिश भाषाओं में ही प्रश्न पूछे गए थे। गौरतलब है कि PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से 100 मल्टीप्ल चॉइस ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

PET 2022 में अभ्यर्थियों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था लागू होगी। PET 2022 में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे कुल 15 टॉपिक्स से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर अच्छे से तैयार किए यह 4 टॉपिक, तो पक्के हो सकते है 40 अंक

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed