फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2022: Know when the answer key will be released, this may be the possible cutoff-safalta

UPSSSC PET 2022: जानिए कब जारी होगी आंसर की, ये हो सकती है संभावित कटऑफ

Mon, 17 Oct 2022 03:00 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 17 Oct 2022 03:00 PM IST
सार

यूपीएसएसएससी परीक्षा 2022 के आयोजन के बाद उम्मीदवार आंसर की और स्कोर का इंतजार कर रहे हैं। पीईटी स्कोर के आधार पर विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए ये हो सकती है संभावित कटऑफ।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2022: Know when the answer key will be released, this may be the possible cutoff-safalta
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UPSSSC) द्वारा 15 और 16 अक्तूबर को राज्य में बनाए गए करीब 1800 परीक्षा केंद्रों पर 4 शिफ्टों में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा(PET) का आयोजन कराया गया। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार अब आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आंसर की से पहले आयोग upsssc.gov.in पर चारों शिफ्टों के क्वेश्वन पेपर पीडीएफ जारी करेगा। संभवत: आज शाम तक ये चारों शिफ्टों के प्रश्न पत्रों की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद आंसर की जारी होगी। आयोग द्वारा आंसर की जारी किए जाने के बाद उम्मीदवारों से आपत्ति दर्ज करने को कहा जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने के पश्चात आयोग फाइनल आंसर की जारी करेगा। जिसकी अगले हफ्ते जारी होने की संभावना है। परीक्षा के बाद पीईटी अभ्यर्थियों में कटऑफ को लेकर चर्चा होने लगी है। पीईटी परीक्षा 2022 का प्रश्नपत्र बीते वर्ष से कठिन रहने पर कटऑफ के बीते वर्ष की अपेक्षा लो रहने का अनुमान है। पीईटी स्कोर के आधार पर यूपी लेखपाल समेत तमाम पदों पर भर्ती की जाती है। अगर आप भी यूपी लेखपाल में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा 1 नवम्बर से शुरु किए जा रहे  UP Lekhpal Online Classes 2022-23 - Join Now के लिए पंजीकरण कराकर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। यहां सफलता के अनुभवी एक्सपर्ट्स व फैकल्टी द्वारा यूपी लेखपाल परीक्षा की कम्प्लीट तैयारी कराई जाएगी। 

विज्ञापन

यूपीएसएससी पीईटी कटऑफ पर एक्सपर्ट की राय  

यूपीएसएसएसी पीईटी परीक्षा के बारे में सफलता डॉट कॉम के एक्सपर्ट प्रशांत यादव का कहना है कि यह उत्तर प्रदेश में समूह ग के अंतर्गत होने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा है। इस एग्जाम के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी यूपी लेखपाल समेत कई भर्तियों में बैठने की अर्हता प्राप्त कर लेता है। बीते वर्ष की बात करें तो यूपी लेखपाल भर्ती के लिए सामान्य कैटेरगी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएएस कैटेगरी का मार्जिनलाइज्ड स्कोर 62.96 रहा था। और उत्तर प्रदेश के सप्लाई इंस्पेक्टर भर्ती में यही कटऑफ जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 86.17 रही थी। चूंकि इस वर्ष का प्रश्न पत्र बीते वर्ष की तुलना में ज्यादा कठिन रहा इसलिए विभिन्न भर्तियों के लिए कटऑफ में भी अंतर रह सकता है। जैसे यूपी सरकार लेखपाल के रिक्त करीब 4000 पदों पर अगर भर्ती निकालती है तो अनुमानित कटऑफ 60-65 रह सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें
UP Lekhpal सिलेबस 
UP Lekhpal सैलरी
UP Lekhpal एलिजिबिलिटी 
UP Lekhpal मॉक टेस्ट 

UPSSC PET CUT OFF इन बातों पर करेगी निर्भर  

  • -बीते वर्ष 18 लाख अभ्यर्थियों ने यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा दी थी वहीं इस वर्ष पीईटी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या 25 लाख से अधिक है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • -इस वर्ष यूपीएसएसएससी परीक्षा प्रश्नपत्र को बीते वर्ष से कठिन माना जा रहा है। 
  • -कई छात्रों का कहना है कि परीक्षा के दौरान गणित और रीजनिंग के सवालों ने उन्हें उलझाए रखा।

पिछले वर्ष यूपी लेखपाल के लिए ये रही थी कटऑफ

2021 राजस्व लेखपाल की ये रही थी कटऑफ 

श्रेणी            -PET-2021 कटऑफ(नॉर्मलाइज्ड स्कोर)
सामान्य वर्ग      -62.96
अन्य पिछड़ा वर्ग  -62.96
आर्थिक पिछड़ा वर्ग-62.96 
अनुसूचित जाति   -61.80
अनुसूचित जनजाति-44.71
महिला          -64.74
स्वतंत्रता संग्रामसेनानी आश्रित - 49.84
दिव्यांगजन      -51.12

पिछले वर्ष सप्लाई इंस्पेक्टर के लिए रही कटऑफ  

श्रेणी - कटऑफ 
सामान्य -86.17
अन्य पिछड़ा वर्ग -86.17
आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग -86.17
अनुसूचित जाति-83.82
विकलांगजन-81.58
महिला-83.97
भूतपूर्व सैनिक-82.37 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की व कम्प्लीट तैयारी  

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed