फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2022: In which situation your marks deducted in PET exam, know what is the whole thing-safalta

UPSSSC PET 2022 : पीईटी परीक्षा में किस स्थिति में काटे जा सकते हैं आपके मार्क्स, जानिए क्या है पूरी बात?

Fri, 14 Oct 2022 06:53 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Fri, 14 Oct 2022 06:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के स्कोरकार्ड की वैधता एक साल तक होती है।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2022: In which situation your marks deducted in PET exam, know what is the whole thing-safalta
UPSSSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर 2022 को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि UPSSSC पिछले साल से राज्य में PET का आयोजन कर रही है और इसके स्कोरकार्ड की वैलिडिटी एक साल तक रहती है। राज्य में पहली बार PET 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी तथा इसका स्कोरकार्ड 28 अक्तूबर 2021 को जारी किया गया था। PET 2021 का स्कोरकार्ड 27 अक्तूबर 2022 तक वैलिड है और इसके बाद की UPSSSC की ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को PET 2022 के स्कोरकार्ड की जरूरत पड़ेगी। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE PET Ebooks - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
विज्ञापन

सबको समान मौका देने के लिए काटे जा सकते हैं आपके मार्क्स :

PET में सभी अभ्यर्थियों को समान मौका देने के लिए आपके मार्क्स काटे भी जा सकते हैं। दरअसल अलग-अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है। इस व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं, उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है। इससे सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में समान रूप से मौका मिलता है। PET 2022 के लिए जारी किए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसमें भी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जानी है। इसलिए अगर आपकी शिफ्ट में आसान प्रश्न आये होंगे तो आपके कुछ मार्क्स काटे भी जा सकते हैं और अगर आपकी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आये होंगे तो आपको कुछ मार्क्स एक्स्ट्रा भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन

कब तक जारी होगा रिजल्ट :

UPSSSC द्वारा 27 अक्तूबर 2022 से पहले निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में अभ्यर्थी PET 2021 के स्कोरकार्ड के आधार पर हिस्सा लेंगे और इसके बाद की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को PET 2022 के स्कोरकार्ड की जरूरत पड़ेगी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग PET 2021 के स्कोरकार्ड की वैलिडिटी खत्म होने के कुछ ही दिनों के भीतर PET 2022 का भी रिजल्ट और स्कोर कार्ड जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PET परीक्षा में कैसे सवाल पूछे गए और क्या होगा कट ऑफ 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed